कदमा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो हथियारबंद युवक गिरफ्तार, चाचा-भतीजा पर क्षेत्र में आतंक फैलाने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4, खरकई नदी किनारे संदिग्ध स्थिति में मौजूद दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास लोहे का…
Author: dhiraj Kumar
बहरागोड़ा विधायक समीर महंती की तबीयत अचानक बिगड़ी, टीएमएच अस्पताल में भर्ती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर महंती की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें आनन-फानन में जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक को सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद परिजन और सहयोगी उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। टीएमएच में डॉक्टरों की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम विधायक समीर महंती की स्वास्थ्य जांच कर रही है। इस बीच, उनकी तबीयत की जानकारी मिलते ही झामुमो के कई नेता और…
मोर्चा ने आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने शहर एवं जिला के प्रगतिशील विचारधारा वाले लोगों से शनिवार को प्रस्तावित आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील की है। कुलविंदर सिंह के अनुसार देश के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति बीआर गवई पर अधिवक्ता राकेश किशोर ने जूता नहीं चलाया है वरन देश के संविधान और सामाजिक न्याय एवं सांप्रदायिक सद्भाव पर जूता चलाया है। इसके साथ ही उक्त हमलावर अधिवक्ता के समर्थक सोशल मीडिया में खुलेआम कह रहे हैं कि चीफ जस्टिस इस देश के…
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डालसा चलाया जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से कदमा क्षेत्र में मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना और लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक करना था। जागरूकता कार्यक्रम में डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार,दिलीप जायसवाल सुनील पांडेय, सदानंद महतो एवं जोबा रानी बास्के ने लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और…
जमशेदपुर में सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ का व्रत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची के एक निजी स्कूल सभागार में शुक्रवार को सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत धूमधाम के साथ मनाया। आयोजन में महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान के साथ व्रत का पालन किया। महिलाओं ने सबसे पहले करवाचौथ की कथा सुनी और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने बताया कि इस व्रत का इंतजार पूरे साल रहता है, और आज के दिन वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत करती हैं। महिलाओं ने दिन…
टिकट कटने पर नहीं चलेगी ‘जुगाड़’ पाला बदलने का भी नहीं मिलेगा समय अशोक कुमार ठाकुर /बिहार उप ब्यूरो राष्ट्र संवाद चुनाव की घोषणा के बाद टिकट के दावेदारों की सांसें अटकी हुई है, क्योंकि इस बार दल बदलने का समय नहीं मिलेगा। गठबंधनों में सीटों का बंटवारा नहीं होने से तनाव बढ़ गया है। जिससे राजनीतिक दलों में भगदड़ की संभावना कम है। निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन गिरता जा रहा है, और इस बार जन सुराज में भी उम्मीदवारी कठिन है। *टिकट न मिलने पर दल बदलने का समय नहीं।* चुनाव की घोषणा होने के बाद वैसे…
रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार हथियारबंद लोग गिरफ्तार, दो घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें से दो घायल हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के होचर गांव के पास ठाकुरगांव रोड पर तड़के करीब तीन बजे एक मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर पिस्तौल से 25 राउंड फायरिंग की और भागने की कोशिश…
रंगदारी नहीं देने पर बिल्डर के घर के सामने फायरिंग एक दिन पहले ही डीजीपी से मिले थे हरेराम सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में शुक्रवार तड़के बिल्डर हरेराम सिंह के चंदा आवास के सामने अज्ञात हमलावरों ने हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दो हमलावरों ने घर के सामने दो राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, इस वारदात के पीछे प्रिस सिंह नामक युवक का नाम सामने आ…
कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद अलर्ट पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग — स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान ने रांची में दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची:देश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद झारखंड सरकार सतर्क हो गई है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को राजधानी रांची के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कई कफ सिरप के सैंपल जब्त कर उन्हें लैब जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले ही…
झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू हो: राजेश कुमार शुक्ल चाईबासा जिला बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा, 10 अक्टूबर : चाईबासा जिला बार एसोसिएशन ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का बार भवन में भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। अपने संबोधन में श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का शीघ्र लागू होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि अधिवक्ता निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा…
