नई दिल्ली। मिशन अमृत सरोवर के शुभारंभ के 6 महीने के भीतर 25,000 से अधिक अमृत सरोवर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 15 अगस्त, 2023 तक 50,000 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 17 नवंबर, 2022 तक अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए लगभग 90,531 स्थलों की पहचान की गई है, जिनमें से 52,245 स्थलों पर काम शुरू कर दिया गया है। यह संख्या अमृत सरोवर के रूप में वर्षा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मिशन अमृत सरोवर में होने वाली सभी गतिविधियों को पकड़ने के लिए एक अमृत सरोवर पोर्टल बनाया गया है। जल…
Author: Bishan Papola
यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन 2022 में 22 अफ्रीकी देशों के युवा ले रहे है भाग भारत और अफ्रीकी देशों की विभिन्न समस्याओं पर छात्रों द्वारा लगातार 36 घंटे मंथन कर निकाला जाएगा हल ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) परिसर में मंगलवार को चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हैकाथॉन कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपनिवेशवाद के खिलाफ एकजुटता विकासशील देशों के मध्य सहयोग की सच्ची भावना भारत और अफ्रीका महाद्वीप के मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है। उन्होंने आगे कहा, हम जानते हैं भारतीय मनीषा में सदैव से विश्व कल्याण के जिन भावों को व्यक्त…
इफ्फी का विजन और मूल्य इसकी थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” में निहित हैं अभिनेता चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान करने की घोषणा की गई नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम मंत्रालय देशवासियों की प्रतिभा और फिल्म उद्योग जगत के अग्रणी लोगों के नवाचार के सहयोग से भारत को फिल्म शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सबसे अधिक मांग वाली जगह बनाने पर विशेष जोर देगा। इस बाबत केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पणजी, गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 53वें संस्करण के उद्घाटन अवसर पर कहा कि इफ्फी के लिए उनका दृष्टिकोण एक कार्यक्रम…
अजरबैजान के राजदूत ने दिया विभिन्न प्रतिष्ठानों के साथ जुड़ाव और संबद्धता का प्रस्ताव नई दिल्ली। यहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अजरबैजान के दूतावास में बुधवार को एक सुनियोजित सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भारत में अजरबैजान के राजदूत डॉ अशरफ शिखालियेव द्वारा भारतीय संगठनों को अजरबैजान के विभिन्न प्रतिष्ठानों के साथ जुड़ाव और संबद्धता का प्रस्ताव दिया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अध्यक्ष संदीप मारवाह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जो अपनी संस्था इंडो अजरबैजान फिल्म एंड कल्चरल फोरम के माध्यम से दो देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के…
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री बोले- जल के क्षेत्र हुए हैं बहुत अधिक सकारात्मक प्रयास मोदी सरकार की नीतियों से आज देश में प्रकृति और विज्ञान के प्रति समान जागरुकता का वातावरण बीकानेर । केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जितने भी प्रकृति के घटक हैं, हम उनके मालिक नहीं, बल्कि संरक्षक हैं। हम इस विचार को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं? इस पर हमें विचार करना होगा, क्योंकि पीढ़ियों से ये स्रोत हमें हस्तांतरित होकर मिले हैं, जिस अवस्था में हमें मिले थे, हमने किस अवस्था में इन्हें आगे बढ़ाना है। उस दिशा में काम करना है। शनिवार…
हिमाचल। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 65.50% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई। दूसरे नंबर पर 68.48% वोटिंग के साथ सोलन जिला है। CM जयराम ठाकुर का गृह जिला मंडी छठवें नंबर पर रहा। यहां 65.59% वोटिंग हुई। सबसे कम 62% वोटिंग किन्नौर जिले में हुई। वहीं कई बूथों पर मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी रही। बता दें कि पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख…
– पांच दिवसीय इंडिया वॉटर वीक का समापन, 28 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल – केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री बोले- पिछले आठ वर्ष में जल का विषय सामूहिक सोच के साथ साथ सरकार की पॉलिसी के रूप में उभरा है नई दिल्ली, 05 नवंबर । केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल की कमी और जनसंख्या की अधिकता के असंतुलन को दूर करने में भारत लक्ष्यबद्ध होकर काम कर रहा है। इस दिशा में अब तक जो काम हुआ है, वह वास्तव में दुनिया के समक्ष भारत की ओर से जल सुशासन के विकेन्द्रीकरण का मॉडल है। शनिवार…
नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. क्रेमर का दावा, जल जीवन मिशन से बाल मृत्यु दर में देखी जा रही बड़ी गिरावट जल जीवन मिशन मिशन के तहत ग्रामीण भारत के 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंच रहा नल से स्वच्छ जल स्वच्छ भारत अभियान की सफलता से हर साल बचाई जा रही तीन लाख से अधिक शिशुओं की जान एसबीएम की सफलता के कारण देश की 50 प्रतिशत आबादी सालाना 56,000 रुपये स्वास्थ मद में बचा रही है नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। शिशुओं की जान बचाने में स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के बाद केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल…
‘स्वच्छ भारत दिवस 2022’ पर ‘जल जीवन मिशन कार्यक्षमता’ पुरस्कार से नवाजे गए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत बोले, जल जीवन मिशन गांधीजी की ग्राम सुराज की संकल्पना को जमीन पर लागू करने का माध्यम भी नई दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘स्वच्छ भारत दिवस 2022’ पर अंतिम कतार के नागरिकों के घरों तक स्वच्छ जल पहुंचाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को ‘जल जीवन मिशन कार्यक्षमता’ पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, स्वच्छता ही सेवा और अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए। रविवार को आयोजित समारोह…
महिला स्वावलंबन के लिए सीएम योगी ने लागू की कई योजनाएं दूसरे राज्यों की अपेक्षा यूपी में महिलाओं के लिए हैं ज्यादा योजनाएं नई दिल्ली, 29 सितंबर : उत्तर प्रदेश की महिलाएं प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विद्युत सखी, सरकारी उचित दर की दुकान के आवंटन में महिलाओं को वरीयता समेत तमाम अन्य योजनाओं ने प्रदेश की महिलाओं को अग्रिम पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। यह वह योजनाएं हैं जो पूरे देश में प्रदेश की महिलाओं को नई पहचान दिला रही हैं। इस तरह की योजनाएं उत्तर प्रदेश के अलावा किसी…