Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूनेस्को इंडिया हैकाथान के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है
    Headlines उत्तर प्रदेश

    यूनेस्को इंडिया हैकाथान के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaNovember 22, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन 2022 में 22 अफ्रीकी देशों के युवा ले रहे है भाग

    भारत और अफ्रीकी देशों की विभिन्न समस्याओं पर छात्रों द्वारा लगातार 36 घंटे मंथन कर निकाला जाएगा हल

    ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) परिसर में मंगलवार को चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हैकाथॉन कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपनिवेशवाद के खिलाफ एकजुटता विकासशील देशों के मध्य सहयोग की सच्ची भावना भारत और अफ्रीका महाद्वीप के मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है।

    उन्होंने आगे कहा, हम जानते हैं भारतीय मनीषा में सदैव से विश्व कल्याण के जिन भावों को व्यक्त किया है। आज भी वह विश्व कल्याण का माध्यम बन सकता है। भारतीय मनीषा की अभिव्यक्ति वसुधैव कुटुम्बकम् के भावों का प्रतिनिधित्व करती है। भारत सदैव इसको अनुसरण करते हुए विश्व बंधुत्व के भाव को प्रबल करता रहा है। हैकथॉन भी हमारी इसी लोककल्याणकारी नीति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है।

    भारत ने कभी भी तलवार के बल पर किसी पर प्रभुत्व स्थापित नहीं किया

    मुख्यमंत्री ने कहा,  भारत ने कभी भी तलवार के बल पर किसी पर प्रभुत्व स्थापित नहीं किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत की नीति पर स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। भारत ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। भगवान श्रीराम की गाथा विश्व समुदाय के समक्ष मानव जीवन के सच्चे आदर्शों को व्यक्त करती है। अफ्रीका महाद्वीप के मारीशस में भगवान राम की आराधना और रामायण का प्रभाव सर्वविदित है। उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और महात्मा बुद्ध की धरती है।

    भारत-अफ्रीका संबंध बहुत प्रगाढ़

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-अफ्रीका संबंध नई ऊंचाई छू रहे हैं। इस बात को उन्होंने आगे बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अपने अहिंसक आंदोलन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर और अहिंसा को आधार बनाकर रंगभेद के खिलाफ अभियान शुरू किया और भेदभावपूर्ण व्यवस्था का अंत किया। उन्होंने कहा, भारत में उनका नाम अत्यंत आदर के साथ लिया जाता है। वर्तमान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत और अफ्रीका महाद्वीप के संबंध एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर हाल ही में नामीबिया से भारत लाए गए चीतों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत से विलुप्त हो चुके चीतों को सितंबर 2022 में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। ये चीते अफ्रीकन देश नामीबिया ही से लाए गए थे।

    अग्रणी राज्यों में शामिल है यूपी

    मुख्यमंत्री ने कहा, वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रदेश में देश और विदेश के बड़े उद्यमी और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां बड़ी मात्रा में निवेश कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने कई फोकस सेंटर तय किए हैं, इसमें स्टार्टअप, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रो फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल, नवीनीकरण ऊर्जा आदि शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना वर्तमान में एक स्टार्टअप की तरह उभरकर विशिष्ट एवं प्रसिद्ध उत्पादों को जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रही है। यह योजना न सिर्फ प्रदेश के जनपदों को एक नई पहचान दे रही है, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा, इस संबंध में हमारी नीति भी स्पष्ट है। स्टार्टअप, इंक्यूबेटर, मेंटरशिप, सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन हब जैसे प्रयासों के माध्यमों से उत्तर प्रदेश एक सक्षम, उन्नत और अभिनव स्टार्ट इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। इसी तरह, हैकथॉन स्टार्टअप कल्चर को न सिर्फ मजबूत नींव प्रदान करते हैं, बल्कि छात्र-छात्राओं के जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। हैकथॉन के माध्यम से बच्चे तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नए-नए इनोवेशन करते हैं जो भविष्य में स्टार्ट अप बनकर देश को नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं।

    इनोवेशन के मामले में जल्द ही शीर्ष पर होगा यूपी

    इनोवेशन और स्टार्टअप को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में भारत ने इनोवेशन एवं स्टार्ट अप के माध्यम से विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हमारा देश स्टार्ट अप की दुनिया का विशिष्ट देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी किए गए इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 के परफॉर्मर कैटेगरी के तहत बड़े राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश देश के टॉप-5 राज्यों में सम्मिलित है, लेकिन हम जल्द ही शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, यूनीकॉर्न यानि वन बिलियन डॉलर से अधिक वैल्यूएशन के स्टार्टअप तेजी से उभरकर सामने आ रहे हैं, इससे देश की अर्थव्यवस्था तो सुदृढ़ हो ही रही है, हमारे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित करते हुए अनुकूल नीतिगत वातावरण प्रदान करके विश्वस्तरीय स्टार्टअप इकोसिस्टम स्थापित करने की ओर तेजी से अग्रसर है।

    विशिष्ट धरोहरों के भ्रमण का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी डेलीगेट्स का आह्वान किया कि वो इस हैकथॉन के बाद प्रदेश की विशिष्ट धरोहरों काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा आदि का भ्रमण कर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी परिचय प्राप्त करें।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय के चीफ इनोवेशन अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल आफीसर डा. अभय जेरे ने कहा कि भारत दो बार पूर्व में भी हैकाथान का आयोजन कर चुका है। पहला हैकाथान 2018 में इंडिया व सिंगापुर के बीच हुआ था। दूसरा हैकाथान इंडिया व आसियान देशों के बीच हुआ था। दोनों हैकाथान से लगभग 200 स्टार्टअप निकले थे। उन्होंने कहा, इस बार हैकाथान की थीम लाइफ रखी गई है। लाइफ से जुड़े मुद्दों जैसे हेल्थ एंड हाइजीन, एजुकेशन, एनर्जी व ड्रिंकिंग वाटर एंड सैनिटेशन क्षेत्र की 20 समस्याओं का हल तलाश करना है। यह समस्या भारत के साथ ही अफ्रीकी देशों से जुड़ी हैं। छात्रों को हैकाथान में दिए जाने वाले टास्क के बारे में जानकारी दे दी गई है। उसके अनुरूप छात्रों ने तैयारी व प्रोग्रामिंग शुरू कर दी है। टीम के सदस्य 23 नवंबर को सुबह आठ से 24 नवंबर रात आठ बजे तक लगातार 36 घंटे बैठकर समस्या का हल ढूंढेंगे। यूनेस्को इंडिया हैकाथान में शामिल होने के लिए 22 अफ्रीकी देशों के 347 युवा और करीब 200 भारतीय युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस प्रतियोगिता में 20 विजेता टीमों को 60 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। युवाओं के द्वारा जिन समस्याओं का हल निकाला जाएगा, उसे पेटेंट भी कराया जाएगा। छात्रों के स्टार्टअप फंड को आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो द्वारा लिखित पुस्तक”संसदीय दायित्व के तीन वर्ष” और विधानसभा की त्रिमासिक पत्रिका “उड़ान” का हुआ लोकार्पण
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.