Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 65.50% मतदान, सबसे अधिक 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई
    Breaking News Headlines

    हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 65.50% मतदान, सबसे अधिक 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaNovember 12, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमाचल।  प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 65.50% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई। दूसरे नंबर पर 68.48% वोटिंग के साथ सोलन जिला है। CM जयराम ठाकुर का गृह जिला मंडी छठवें नंबर पर रहा। यहां 65.59% वोटिंग हुई। सबसे कम 62% वोटिंग किन्नौर जिले में हुई। वहीं कई बूथों पर मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी रही। बता दें कि पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 2017 में राज्य में 75.57% मतदान हुआ था।

    हिमाचल प्रदेश में इस बार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर रही। 68 में से लगभग 24 सीटें ऐसी रहीं, जहां दोनों दलों के बागियों ने मुकाबला त्रिकोणीय बनाया। इनमें से 10 सीटों पर तो बागी मुख्य मुकाबले में नजर आए। अब प्रदेश की सत्ता किसे मिलेगी? इसका फैसला इन्हीं 10 सीटों के नतीजे करेंगे।

    मतदान से 6 दिन पहले यानि 4 नवंबर तक राज्य में कांग्रेस अच्छी स्थिति में दिख रही थी। 5 और 9 नवंबर को हिमाचल के 4 जिलों में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 रैलियों के बाद ‌‌BJP की स्थिति में सुधार हुआ। विपक्ष में होने के नाते कुछ फैक्टर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जरूर गए, लेकिन BJP ने जिस तरह चुनाव-प्रचार का पूरा ताना-बाना PM मोदी के चेहरे के इर्द-गिर्द बुना, उसका फायदा पार्टी को निश्चित तौर पर मिलता दिख रहा है।

    5 साल की एंटी इनकमबेंसी, ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) पर ढुलमुल स्टैंड, बेरोजगारी, महंगाई और बड़ी संख्या में बागियों का मैदान में उतरना BJP के खिलाफ जाता दिख रहा है। कांग्रेस के लिए इन्हीं चीजों ने प्लस पॉइंट का काम किया।

    राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बागी BJP को 12 सीटों पर सीधा नुकसान पहुंचा रहे हैं। राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 21 सीटों पर टिकट न मिलने से नाराज होकर BJP के नेता निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे। कांग्रेस की स्थिति इस मामले में कुछ बेहतर रही, क्योंकि उसे 7 सीटों पर ही बगावत का सामना करना पड़ा।

    यह बात सही है कि कांग्रेस के मुकाबले BJP के बागियों की संख्या अधिक रही, लेकिन अगर यह बागी जीते तो इनके भाजपा में ही वापसी करने के चांस ज्यादा रहेंगे। उस सूरत में BJP की सरकार बनने के चांस बढ़ जाएंगे।

    प्राइवेट गाड़ी में EVM भरी होने पर हंगामा
    शिमला जिले में रामपुर निर्वाचन क्षेत्र के दत्तनगर में एक प्राइवेट गाड़ी में EVM भरी होने पर हंगामा हो गया। कांग्रेस के कुछ लोगों ने इसे देखा और कार को रोक लिया। इसके तुरंत बाद वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर SDM और DSP मौके पर पहुंचे। विवाद बढ़ने पर पोलिंग पार्टी ने आनन-फानन में EVM को सरकारी गाड़ी में शिफ्ट किया। इस पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
    प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में है। राज्य की सत्ता में अभी भाजपा है और पार्टी ने 5 साल बाद सत्ता परिवर्तन के रिवाज को बदलने के लिए पूरी ताकत लगाई है। कांग्रेस के पास अभी 20 विधायक हैं, जबकि BJP के पास 45, 2 निर्दलीय और 1 CPIM का विधायक है।
    शनिवार को चुनाव के दौरान शिमला जिले में रामपुर निर्वाचन क्षेत्र के दत्तनगर में एक प्राइवेट गाड़ी में EVM भरी होने पर हंगामा हो गया। कांग्रेस के कुछ लोगों ने इसे देखा और कार को रोक लिया। इसके तुरंत बाद वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर SDM और DSP मौके पर पहुंचे। विवाद बढ़ने पर पोलिंग पार्टी ने आनन-फानन में EVM को सरकारी गाड़ी में शिफ्ट किया। इस पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
    दूसरी तरफ, मतदान के बीच ही हिमाचल कांग्रेस चुनाव आयोग के पास पहुंच गई। उन्होंने शिकायत दी कि भाजपा के IT सेल ने फेक सर्वे रिपोर्ट सर्कुलेट कर दी है। इसमें हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम लिखा फर्जी लेटर वायरल किया जा रहा है। जिसमें भाजपा को ज्यादा और कांग्रेस को कम सीटें मिलने की बात लिखी गई है। कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया।
    सोलन की दून विधानसभा क्षेत्र के बिल्लांवाली पोलिंग बूथ पर लंबी कतारों में खड़े लोग बिफर गए थे और उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि वह सुबह 9 बजे से वोट डालने के लिए लाइन में खड़े हुए हैं। तब से लेकर अब तक उनका नंबर नहीं आ रहा। पोलिंग बूथ पर हंगामा बढ़ता देखते हुए इलेक्शन ऑब्जर्वर के महेश मौके पर पहुंचे और अधिकारी से बातचीत की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनमंडप, सिद्धगोडा में तीन दिवसीय बाल मेला का आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.