Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड के विकास पुरुष – संजीव सरदार
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड के विकास पुरुष – संजीव सरदार

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पोटका विधायक संजीव सरदार का बयान*

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड के विकास पुरुष – संजीव सरदार

    *आदिवासी नेतृत्व को अपमानित करने की भाजपा की साजिश सफल नहीं होगी*

    झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विदेश दौरे पर भाजपा द्वारा की जा रही अनर्गल टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने भाजपा नेताओं की मानसिकता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन न केवल झारखंड के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं, बल्कि वह एक दूरदर्शी नेता भी हैं, जिनके नेतृत्व में झारखंड वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।

    एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री का विदेश में जाकर निवेश और तकनीकी सहयोग की बात करना भाजपा नेताओं को हजम नहीं हो रहा है श्री सरदार ने कहा. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का स्पेन और स्वीडन दौरा राज्य की आर्थिक संभावनाओं को सशक्त करेगा। यह दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि औद्योगिक, आर्थिक और तकनीकी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

    हेमन्त सोरेन जी का व्यक्तित्व, उनकी सोच और उनका नेतृत्व आज झारखंड को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है विधायक सरदार ने कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निवेशक-हितैषी नीतियों के चलते देश-विदेश के उद्योगपति झारखंड में निवेश को लेकर आशान्वित हैं। इस दौरे के माध्यम से झारखंड के औद्योगिक रोडमैप को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

    विधायक संजीव सरदार ने यह भी कहा कि भाजपा आज निराशा, असुरक्षा और द्वेष की राजनीति कर रही है। जनता ने उन्हें नकार दिया है, और अब वे सिर्फ सकारात्मक प्रयासों में रोड़े अटकाने की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन जनता सब देख रही है और आने वाले समय में झारखंड की जनता फिर से आदिवासी नेतृत्व को और भी मजबूती देगी।

    हेमन्त सोरेन जी झारखंड के विकास पुरुष हैं। उनकी सोच में झारखंड का भविष्य है, और हम सब उनके साथ हैं, उन्होंने स्पष्ट कहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राह्मण बिभूतियों को “गौरव सम्मान” से सम्मानित करेंगी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति
    Next Article वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता रहा गांधी मैदान यूथ क्लब, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने किया पुरस्कृत

    Related Posts

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    May 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 योग बना संतुलित,स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन का वैश्विक मार्ग -प्रतापराव जाधव

    May 21, 2026

    चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया में 50 लाख का अफीम डोडा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें बरामद

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 योग बना संतुलित,स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन का वैश्विक मार्ग -प्रतापराव जाधव

    चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया में 50 लाख का अफीम डोडा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें बरामद

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डाॅo हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’ एवं वर्तमान अध्यक्ष डाॅo महामाया प्रसाद ‘विनोद’ डाॅo निर्भीक स्मृति सम्मान से हुए सम्मानित

    उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों व वार्डों का विशेष निरीक्षण

    राजीव गांधी पुण्यतिथि पर मेगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रहित

    मानगो एनएच-33 में शिव पूजा समिति द्वारा भोक्ता पूजा का आयोजन, देर रात तक चला छाऊ नृत्य

    भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के बीच डालसा ने बांटा ठंडा जल व ओआरएस

    यूसील कॉलोनी में रेस ड्राइविंग का आतंक: बोलेरो से महिला व पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, नशीला पदार्थ मिलने से मामला गंभीर

    चांडिल में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, नशे के कारोबार पर सख्ती के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.