बेगूसराय: मटिहानी प्रखंड अंतर्गत खोरमपुर पंचायत में हकदर्शक संस्था के इंडसइंड बैंक फ्लैगशिप परियोजना।और प्रदान संस्था की सहयोग से ग्राम पंचायत खोरमपुर के छितरौर गांव में कैंप लगा कर हकदर्शिका अल्पना रानी के नेतृत्व में ग्रामीण लोगों को स्क्रीनिंग करके संस्था के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अभी भी बहुत सारे लोग वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना, प्रवासी मजदूर योजना इत्यादि कार्यक्रमों से लोग अनभिज्ञ हैं। आज यहां कैंप लगाकर लोगों को इसके बारे में कब,…
Author: Begusarai Samvad
विवेक यादव की रिपोर्ट पटना :इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश-परीक्षाओं में अपने बेहतर रिजल्ट के लिये विख्यात संस्थान एलिट इंस्टिट्यूट ने सीबीएसई (12th), जेईई और नीट-2024 के छात्र-छात्राओं के लिये एक महीने तक फ्री-एडुकेशन की घोषणा की है Iपत्रकारों को संबोधित करते हुये एलिट इंस्टिट्यूट के संस्थापक-निदेशक अमरदीप झा गौतम ने बताया कि एलिट की ज्ञानोदय-योजना के अंतर्गत इस वर्ष जेईई और नीट की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के अलावे सीबीएसई-बोर्ड के बारहवीं के छात्रों के लिये एक महीने का फ्री-एडुकेशन मुहैया करवाया जा रहा है, जिसमें कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी चैप्टर को पढ़ सकते हैं, अपने किसी…
स्वेता कुमारी की रिपोर्ट पटना :श्री श्री 1008 दुर्गापूजा समिति “कलामंच” द्वारा श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा निमित रामजयपाल पथ में दो +दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसकी जानकारी दुर्गापूजा समिति कलामंच के अध्यक्ष विश्वास गौतम ने दिया उन्होंने कहा कि करीब 500 साल बाद मर्यादा पुरषोत्तम राम अपने घर विराजमान होने वाले हैं. आने वाली 22 जनवरी के दिन श्रीराम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसके बाद करोड़ों राम भक्त अयोध्या के नए राम मंदिर में जाकर उनकी पूजा-अर्चना कर पाएंगे.श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा निमित रामजयपाल पथ को राममय बनाना है, जिसके तहत दानापुर…
वीरपुर बेगूसराय,(निज संवाददाता।)नेता व दल के जीतने से जनता का जीवन नहीं बदलता। उक्त बातें जन सुराज टीम के प्रशांत किशोर ने गुरुवार को वीरपुर प्रखंड में आयोजित पदयात्रा के दौरान जगदर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही ।उन्होंने कहा कि बिहार में पहले कांग्रेस लालू उसके बाद नीतीश कुमार ने 17 से 18 वर्ष शासन किया ।वहीं दिल्ली में मोदी सरकार शासन कर रही है।गरीबी बदहाली से लोगों को आगे निकलना होगा। बच्चों की अच्छी पढ़ाई व रोजगार लिए सोच विचार करके वोट करना चाहिए। हम यहां वोट मांगने नहीं आए हैं। उन्होंने इससे पूर्व जगदर में…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय: पुलिस कार्यालय द्वारा तेयाय ओपी में आर ओ लगाया गया है। इस की जानकारी देते हुए तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि आर ओ लगाए जाने से आम जनता सहित पुलिस कर्मी,पुलिस पदाधिकारियों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा ।पुलिस कप्तान के द्वारा इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं ।
वीरपुर ,बेगूसराय:(निज संवाददाता) गुरुवार को वीरपुर प्रखंड के दो हाईस्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें प्रथम सत्र में माध्यमिक विद्यालय पर्रा एवं दूसरे सत्र में राजकीय कृत गांधी स्मारक प्लस टू विद्यालय नौलागढ़ में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बीडीओ अरुण कुमार निराला ,सीओ ललिता कुमारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मंदीप कुमार,वीसीओ विनोद पाल ने भी लोक कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से अभिभावकों व छात्र, छात्राओं को अवगत कराया। माध्यमिक विद्यालय पर्रा में कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम मनोज कुमार झा ने किया। वहीं गांधी स्मारक प्लस टू विद्यालय नौलागढ़ में…
एक अपराधी गिरफ्तार, 1 देशी लोडेड कट्टा, 1 जिन्दा कारतूस एवं 01 स्कूटी जप्त चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय : 18.जनवरी को करीब 03:15 बजे शाम में तेयाय ओपी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की तियाय ओ०पी० अन्तर्गत रेलवे गुमटी न०-17 के पास 01 व्यक्ति विक्लांग है जो स्कूटी गाड़ी पर सवार हथियार के साथ घूम रहा है जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।प्राप्त गुप्त सूचना पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार को दिया गया तथा पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, एवं सशस्त्र बल तियाय ओ०पी० की पुलिस टीम…
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट पटना,बिहार:लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को हो रहे प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्राथमिक निमंत्रण और सूचना पत्र के साथ आमंत्रण पत्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने भेजकर आमंत्रण पत्र में अंकित करते हुए बताया है कि श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में दिनांक 22 जनवरी, 2024 को हो रहे प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्राथमिक निमंत्रण और सूचना पत्र आपको ई-मेल से भेजा था।इस ऐतिहासिक समारोह में पार्टी के अध्यक्ष…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय :भगवानपुर पुलिस ने गस्ती के दौरान गुरुवार को तीयुवकको देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उन तीनों युवक की पहचाभगवानपुर थाना क्षेत्र के नव टोलिया निवासी लालटून तांती के पुत्र करण कुमार,शत्रुघ्न राम के पुत्र अंकुश कुमार व बिरजू तांती के पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा।पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा व तलाशी ली। तलाशी लेने पर एक देशी पिस्तौल, दो मोबाइल व एक प्लसर…
वीरपुर बेगूसराय :(निज संवाददाता)बेगुसराय भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के दिशा निर्देश में मंगलवार को सहकारिता प्रकोष्ठ बेगुसराय के जिला संयोजक छोटेलाल सिंह ने सहकारिता प्रकोष्ठ जिला टीम का विस्तार लिस्ट जारी किया है जिसमें वीरपुर प्रखंड के पर्रा गांव निवासी सह पर्रा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लगातार 25 वर्षो के सचिव, मृदुभाषी, समाजसेवी संजय कुमार सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ के अहम पद सहसंयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके लिए संजय कुमार सिंह ने बताया कि सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक छोटेलाल सिंह जी को संतुलित टीम बनाने के लिए आभार तथा उन्होंने जिस विश्वास…
