Author: Begusarai Samvad

लोहरदगा : जिले में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो बच्चे काल की गाल में समा गए। घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा-सिसई मुख्य पथ की है, जहां पिकअप वाहन पलटने से दो मासूमों की मौत हो गई। बताया जाता है कि कोराम्बे गांव निवासी दशरथ उरांव के सात वर्षीय पुत्र शक्ति उरांव और नौ वर्षीय पुत्री आशिका कुमारी ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। जबकि दशरथ की पत्नी विपती उरांव और पड़ोसी वीरेंद्र उरांव की पत्नी फूलो देवी घर के बाहर चूल्हा में धान उबाल रहे थे। दोनों बच्चे घर के समीप पहुंचे…

Read More

जमशेदपुर ,झारखंड :शहीद दिवस के तौर पर मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, डीसी ऑफिस के सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने रखा 2 मिनट का मौन जमशेदपुर में मंगलवार को शहीद दिवस मनाया जा रहा है। यह शहीद दिवस महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन मनाया जाता है। शहीद दिवस को लेकर साकची स्थित डीसी ऑफिस के सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एडीसी जयदीप तिग्गा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मौन रखने वालों में डीसी ऑफिस के अधिकारियों के अलावा कर्मचारी…

Read More

जमशेदपुर ,झारखंड :राज्यपाल के द्वारा मुख्य सचिव, डीजीपी और गृह सचिव को राज भवन तलब करने के मामले पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि प्रदेश में घोर संवैधानिक संकट है मुख्यमंत्री दो दिन से लापता है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब कोई मुख्यमंत्री दो दिन से फरार हो। प्रशासनिक व्यवस्था ठप हो गई है।प्रतुल ने उम्मीद जताई कि इस संवैधानिक संकट से बाहर निकालने के लिए महामहिम उचित कदम उठाएंगे।

Read More

– कल उपायुक्त और एसएसपी को ज्ञापन सौंपेगा ब्राह्मण समाज जमशेदपुर:आजसू नेता अप्पू तिवारी और भाजमो नेता संजीव आचार्य पर पिछले दिनों क्रमशः सिडगोड़ा एवं कदमा थाना क्षेत्रों में हुए हिंसक हमले के खिलाफ़ ब्राह्मण समाज में रोष है. रविवार शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के ब्राह्मणवादी संगठनों से जुड़े लोगों का गोलमुरी जॉगर्स पार्क में जुटान हुआ. इस दौरान बीते 21 जनवरी को गोलमुरी आकाशदीप प्लाज़ा में अप्पू तिवारी एवं अन्य पर हिस्ट्रीशीटर दिबेश राज उर्फ़ राजा एवं उसके नशेड़ी गिरोह के सदस्यों द्वारा सुनियोजित हमला तथा कदमा निर्मल महतो गोलचक्कर के निकट संजीव आचार्य एवं उनके बच्चे…

Read More

जमशेदपुर: नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिलाकर नैतिकता की हदे पर कर दी है उनमें नैतिकता नाम की चीज नहीं है। बिहार की जनता उन्हें लोकसभा और विधानसभा में सबक सिखा देगी। वास्तव में उनका नाम पलटू राम रखा गया है और उन्होंने साबित कर दिया कि कुर्सी और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं सामाजिक न्याय का बलि चढ़ा सकते हैं। नीतीश ने कहा था कि मर जाएंगे मगर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे इस तरह कुर्सी की लालच में हदे पर कर देना उनकी फितरत में है उन्होंने जनता के समक्ष अपना विश्वास…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट पटना :नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बिहार में जेडीयू और आरजेडी गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन गई है। ऐसे में अब जब नीतीश कुमार ने अपनी सरकार भाजपा के साथ मिलकर बना ली है तो जातिगत समीकरण साधने के लिए विभिन्न जातियों से मंत्री बनाए गए हैं। जिन-जिन को मंत्री बनाया गया है उनकी सूची नीचे दी गई है। मुख्यमंत्री- नीतीश…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय :प्रखंड क्षेत्र के मेहदौली गांव के जन वितरण प्रणाली विक्रेता जगदीश सिंह की असामयिक मौत पर गांव व जन वितरण बिक्रेता संघ में शोक छा गयी। मौत की सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष गंगाधर झा,प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, सचिव शंभु प्रसाद राय, समाजसेवी राकेश कुमार सिंह,जदयू नेता सुनील कुमार राय,उप मुखिया अविनाश कुमार,नीतीश कुमार,गणेश सिंह,डीलर शंभूनाथ चौधरी,संतोष कुमार,अनिल कुमार,राजकुमार,राम विलास राय, राम प्रकाश महतों,दशरथ महतों,मनीष कुमार आदि ने मृतक जगदीश सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।उनका अंतिम संस्कार अयोध्या घाट में किया गया।मुखाग्नि पुत्र रंजीत कुमार…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट पटना : मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर मुख्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।अब इस्तीफा के बाद शपथ फिर से बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे ।  सूत्रों के मुताबिक फिर से मुख्य मंत्री पद का शपथ बीजेपी गठबंधन के साथ लेंगे जिसकी तैयारी की जा रही हैं।बिहार में इस  सत्ता के खेल से  बिहार में  राजनीति  सरगर्मी तेज हो गया है।

Read More

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र समन्वय समिति, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड संगठन प्रभारियों का आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेता *श्री राहुल गाँधी जी* का आगमन जमशेदपुर में *भारत जोड़ो न्याय यात्रा* के तहत हो रहा है। जिसमें व्यापक रूप से लोगों को शामिल कराने हेतू निम्नलिखित सूची को प्रखण्ड अध्यक्ष के माध्यम से तत्काल प्रभाव से तैयार कर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में प्रेषित करने का दिशा-निर्देश संयोजक…

Read More

रांची :गुरुवार को रांची में श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समझौता पर हस्ताक्षर किया गया, इस फैसले से खुश कर्मचारियों ने जमकर आतिशबाजी की और मुंह मीठा करा कर इस फैसले को ऐतिहासिक बताया -टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और यूनियन के महामंत्री आर के सिंह के बीच समझौता पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें श्रम आयुक्त खुद हस्ताक्षरी थे. समझौता के तहत हर 3 महीने में 225 लोगों का स्थाईकरण होगा यानी साल में 900 लोगों का स्थायीकरण होगा. पहले तो यह तय…

Read More