Author: Begusarai Samvad

मुद्दा बेगुसराय लोकसभा सीट की खास रिपोर्ट बेगूसराय: लोकसभा चुनाव 2024 की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आते जा रही है त्यों त्यों राजनीति गलियारे में सरगर्मी धीरे धीरे तेज होता जा रहा है ।इन दिनों चाय पान की दुकानों पर भर दिन लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा गर्म रहता है।वर्तमान राजनीति को देखा जाय तो बेगूसराय लोकसभा के सांसद गिरिराज सिंह हैं और वे भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री भी हैं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने फिर से एक बार भरोसा जताते हुए बेगूसराय लोक सभा क्षेत्र से अपना सिंबल देकर एनडीए प्रत्यासी बनाया है।और वे अपना नामांकन…

Read More

गढ़हारा, बेगूसराय :किऊल गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता अमित ठाकुर एवं संचालन सचिन मेहता ने किया। उपस्थित लोगों के द्वारा बाबा साहब की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता सचिन मेहता ने कहा कि पूज्य बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे, जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे, जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा…

Read More

पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगुसराय :आगामी लोस चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर बिहार पुलिस लगातार फरार चल रहे कुख्यात और वांछित अपराधियों के धर पकड़ की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार ने बताया कि चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी कुम्भी निवासी नागमनी गिरोह का राजा सक्रिय सदस्य है. जिसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, चोरी, लुट, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराध के कुल छः मामले दर्ज है. जिसमे खोदावंदपुर थाना में चार तथा चेरिया बरियारपुर थाना में दो मामला दर्ज है. बताया जाता है…

Read More

बखरी, बेगूसराय:बखरी में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि बाबासाहेब की जयंती का दिन हमे असाधारण योगदान दिलाने के साथ साथ समानता और सामाजिक न्याय के लिए हमारी निरंतर यात्रा पर विचार करने का अवसर प्रदान…

Read More

पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय:भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संस्था द्वारा जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि हर साल देश भर में 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है. उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था. लोग उनको प्यार से बाबा साहब के नाम से पुकारते थे. भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को…

Read More

चंदन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय:स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय बेगूसराय में प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न एवम् भारतीय संविधान के रचियेता डॉ भीमराव अम्बेडकर साहेब की जयंती मनायी गई अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके राष्ट्र के प्रति किये गये कार्यों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने समाज के सबसे अंतिम पंक्ति के लोगो को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया आज उनकी ही देन है कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोग भी देश के उच्चतम पद पर कार्यरत हो कर देश…

Read More

सामाजिक चेतना के माध्यम से भारत के स्व को अंबेडकर ने जगाया : एबीवीपी चंदन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय के द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच समरसता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई एवं वीर शिवाजी समुह में 200 से अधिक छात्र-छात्रा भाग लिए l उक्त प्रतियोगिता का आयोजन महारतपुर बिनोदपुर सिंघौल सहित आसपास के गांव के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया l इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बाबा साहब के जीवन शैक्षणिक ,सामाजिक ,राजनीतक धार्मिक एवं बौद्धिक क्षेत्र में उनसे जुड़े विषयों पर प्रश्न करके…

Read More

चंदन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में 24- संसदीय क्षेत्र बेगूसराय, लोकसभा आम निर्वाचन – 2024 बेगूसराय जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल / राज्य राजनैतिक दल/इच्छुक नागरिकों के साथ नाम – निर्देशन से संबंधित बैठक आहूत की गयी । इस बैठक में अपर समाहर्त्ता, नोडल पदाधिकारी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा नाम निर्देशन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि…

Read More

चन्दन शर्मा  की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय: भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया गांव में वर्ष 2023 में दिलीप कुमार के घर में हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए भगवानपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पवन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर से 282/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त उमर खान के पुत्र मो.राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इस छापेमारी में एस आई अमित कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

Read More

बेगूसराय अपना पहला उद्घाटन मुकाबला जमुई के साथ खेलेगी। चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा 14 अप्रैल से बेगूसराय में आयोजित अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिला टीम की घोषणा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने टीम की घोषणा की। टीम इस प्रकार है:दानिश आलम (कप्तान ), मुरारी (उप कप्तान ), अतुल प्रकाश , भारत कुमार , सुमन राज , अजिंक्य वत्स ,निशित कुमार , कृष्णा कुमार , रोहन सिंह , पृथ्वी राज , युवराज कुमार , गुलशन कुमार ,राजा विशाल , अभिषेक झा…

Read More