गया ,बिहार :भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के स्वास्थ लाभ के लिए भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा नेताओं के द्वारा माँ मंगला गौरी शक्ति पीठ में पूजा पाठ कर हवन कर, जल्द स्वस्थ होने की माता रानी से कामना की।इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा की सुशील मोदी भाजपा के बड़े नेता हैं, उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश भाजपा संगठन काफी मजबूती प्रदान किया है, आज लोकसभा 2024 के चुनाव में उनके अनुपस्थिति भाजपा…
Author: Begusarai Samvad
बरौनी सिटी:नगर विकास एवम् आवास विभाग बिहार सरकार सभी नगर निकायों में स्वच्छ और सुंदर नगर के लिए लाखों रुपये खर्च करते है। ताकि नगर मैं साफ़ सफ़ाई हो । नगर परिषद् बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार निरक्षण के दौरानपाया कि कचड़ा उठाने वाले चार टीपर गाड़ी खड़ी है। पूछने पर पाता चाल एक और गाड़ी गैरेज में लगी है। एक बड़ी जेसीबी और छोटा जेसीबी भी खड़ी है। कुल 37 वार्डों में 3 गाड़ी से कचड़े का उठाव कैसे हो सकता है। जबकि जेसीबी को डैम्प याड में होने चाहिए । उप मुख्य पार्षद् ने…
वीरपुर बेगुसराय:प्रखंड क्षेत्र के डीहपर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक मुजफ्फरा निवासी राम सुंदर के आवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वीरपुर के पूर्व मुखिया रामसागर सिंह ने किया तथा संचालन सीपीआई नेता सह वीरपुर पुर्वी के मुखिया प्रतिनिधी राम प्रवेश सिंह ने किया। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को वीरपुर प्रखंड में जनसंपर्क अभियान कैसे किया जाए जिससे प्रत्याशी जीत जाए इस पर चर्चाएं हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ता इस जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी के साथ भाग लेंगे। वही बैठक में पूर्व विधान पार्षद सदस्य…
भगवानपुर;बेगूसराय; बीती शाम थाना क्षेत्र के हरिचक गांव निवासी सह पूर्व प्रमुख ओरशील पासवान के घर पर अपराधियों के द्वारा गाली गलौज करते हुए गोली फायर करने का खबर प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित पूर्व प्रमुख की पत्नी खूशबू भारती ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि विगत 19 अप्रैल की शाम काले रंग की एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग पिस्तौल लहराते हुए मेरे घर के सामने उतरे और मेरे पति को ढुंढने लगे, साथ ही जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए अश्लील गालियां देते हुए पिस्तौल से…
बेगूसराय: कारगिल विजय सभा भवन में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 संबंधी बैठक आयोजित की गयी।इस बैठक में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, एडीएम पीजीआरओ, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी यथा— कार्मिक कोषांग के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सामग्री कोषांग के जिला आपूर्ति पदाधिकारी,वाहन कोषांग के जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता, विधि-व्यवस्था का संधारण, मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एवं प्रशिक्षण, ई भी एम डिस्पेच सेंटर, मतदान केन्द्रों पर एएम एफ की व्यवस्था, निर्वाचन व्यय संबंधी विधि-व्यवस्था, कम्यूनिकेशन प्लान,…
चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय: शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में स्प्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया । जिसमें सीओ रानू कुमार और थानाध्यक्ष पवन कुमार संयुक्त रूप से आवेदकों के आवेदन पर सुनवाई की और लंबित मामले का निष्पादन किया ।इस संबंध में सीओ रानू कुमार ने बताया कि आज के जनता दरबार में नया आवेदन नही आए ,पुराने तीन आवेदन में से एक आवेदन का निष्पादन किया गया। शेष दो मामले लंबित रह गए । जिसका निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा।मौके पर एस आई राजीव कुमार, राजस्वकर्मचारी अरविंद भारती, पंकज सहनी, दीपक…
चंदन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय: भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के समक्ष दाखिल किया ।नामांकन के बाद वे जीडी कॉलेज बेगूसराय पहुंचेंगे। नामांकन सह आशीर्वाद सभा को उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ,लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ,उपेंद्र कुशवाहा ,मंत्री मदन सहनी सभा को संबोधित करेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शनवाज हुसैन,मंत्री मदन सहनी,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जीडी कॉलेज पहूंच गए हैं।
चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय: भगवानपुर ब्रहम स्थान में अवस्थित चैती दुर्गा माता का पूजा अर्चना के साथ ही तीन दिवसीय मेल आज शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया। आज दुर्गा माता की विदाई नम आंखों से श्रद्धालुओं ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश साह ,सचिव अमरजीत महतो, के नेतृत्व में माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया है।भगवानपुर से तेघरा प्रखंड के अयोध्या घाट गंगा नदी में माता का प्रतिमा को विसर्जन किया जाएगा ।भगवानपुर से माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकल चुकी हैं।
पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय ,बिहार;बेगूसराय में लोक सभा के INDIA गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश कुमार राय के नामांकन के अवसर पर जन आशीर्वाद महासभा आयोजन किया गया। यह आयोजन बेगूसराय के आईटीआई मैदान में की गई। जहां सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर अपना निशान साधा निशान। इस दौरान इन्होंने कहा है कि मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है। और लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं क्योंकि देश के प्रधानमंत्री लोगों को ठगने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि आज…
चंदन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय ने गुरुवार को जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के समक्ष बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल किया ।उनके साथ उनका समर्थक और प्रस्ताव मौजूद थे। नामांकन के बाद आईटीआई मैदान पहूंचे अवधेश राय , सभा को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव एवं मुकेश सहनी। नामांकन के बाद अवधेश राय आईटीआई मैदान पहूंचे जहां उनके उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
