Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय लोक सभा चुनाव के लिए 18अप्रैल से अधिसूचना होगा जारी :जिला पदाधिकारी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय लोक सभा चुनाव के लिए 18अप्रैल से अधिसूचना होगा जारी :जिला पदाधिकारी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला
    पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में 24- संसदीय क्षेत्र बेगूसराय, लोकसभा आम निर्वाचन – 2024 बेगूसराय जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल / राज्य राजनैतिक दल/इच्छुक नागरिकों के साथ नाम – निर्देशन से संबंधित बैठक आहूत की गयी । इस बैठक में अपर समाहर्त्ता, नोडल पदाधिकारी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा नाम निर्देशन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि
    अधिसूचना जारी करने की तिथ,18.04.2024 (बृहस्पतिवार),नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि,25.04.2024 (बृहस्पतिवार),नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा करने की तिथि26.04.2024 (शुक्रवार),अभ्यर्थिताएँ वापस लेने की अंतिम तिथि,29.04.2024 (सोमवार),मतदान की तिथि,13.05.2024 (सोमवार),मतगणना तिथि 04.06.2024 (मंलगवार),वह तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा 06.06.2024 (बृहस्पतिवार)।वही नाम निदंशन दाखिल करने का समय 11:00 बजे से 03:00 बजे तक है।और नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने का स्थान।समाहर्त्ता न्यायालय कक्ष, बेगूसराय है। इसलिए उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल / राज्य राजनैतिक दल / इच्छुक नागरिकों को निदेश दिया गया कि नाम निर्देशन का पत्र प्रारूप – 2 ‘क’ में दाखिल किया जाय एवं प्रारूप – 26 ( अद्यतन ) में शपथ-पत्र दाखिल करना अनिवार्य है तथा प्रारूप – 26 का कोई भी स्तम्ब खाली रखने का निदेश नही दिया गया। शपथ-पत्र के सभी पन्नें पर अभ्यर्थी का हस्ताक्षर एवं नोटरी का स्टाम्प ( पठनीय) लगा होना अनिवार्य होना चाहिए। यदि अभ्यर्थी उस निर्वाचन क्षेत्र में जहाँ से वह नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर रहे है, और निबंधित नहीं है तो, वह संबंधित निर्वाचन क्षेत्र जहाँ का वह निर्वाचक है, के निर्वाचक सूची में नाम प्रविष्ट होने संबंधी सत्यापित प्रति उपलब्ध करायेंगे । सामान्य कोटि के लिये प्रतिभूति की राशि के रूप में 25,000/- ( पच्चीस हजार ) एवं अनुसूचित जाति / जनजाति हेतु प्रतिभूति की राशि 12,500/- (बारह हजार रूपये) निर्धारित है ।अनुसूचित जाति / जनजाति के अभ्यर्थी को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जाति प्रमाण–पत्र दाखिल करना अनिवार्य होगा। प्रतिभूमि की राशि जिला निर्वाचन कार्यालय, बेगूसराय में नाजिर रसीद के माध्यम से अथवा भारतीय रिजर्व बैंक अथवा जिला कोषागार कार्यालय में जमा कर सकते है । प्रथम नाम – निर्देशन पत्र
    के साथ नाजिर की रसीद की मूल प्रति अथवा चलान की प्रति संलग्न करना एवं नाम – निर्देशन पत्र अधिकतम 04 (चार) सेट में दाखिल करना आवश्यक है, नाम – निर्देशन पत्र स्वयं अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्थापक के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे ।व्यय की अधिकतम सीमा राशि 95,000,00 / – (पन्चानवे लाख) निर्धारित है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रपत्र A एवं B मूल में जमा करना है।नाम निर्देशन दाखिल करने से कम-से-कम एक दिन पूर्व बैंक खाता खुला होना चाहिए। यह बैंक खाता अभ्यर्थी।का एकल अथवा अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्त्ता का संयुक्त खाता होगा। पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि अभ्यर्थी का सभी निर्वाचन व्यय इसी खाता से संचालित होना चाहिए। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के लिए एक मात्र प्रस्थापक आवश्यक है। मान्यताप्राप्त पंजीकृत राजनैतिक दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार के लिए दस प्रस्थापक का होना आवश्यक है । तथा नाम – निर्देशन पत्र में तिथि के साथ हस्ताक्षर होना, एवं सभी प्रस्थापकों का नाम 24 – बेगूसराय संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची में अंकित होना अनिवार्य है। चारों नाम – निर्देशन पत्रों के लिए प्रतिभूति की राशि एक ही होगी। अभ्यर्थी का 03 माह पूर्व का खींचा हुआ पासपोर्ट आकार का फोटो (2cm breadth and 2.5cm in height) कुल 06 प्रति नाम – निदंशन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। उक्त फोटो साधारण में होना चाहिए। टोपी / काला चश्मा आदि में नहीं होनी चाहिए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article अंबेडकर जयंती के अवसर पर एबीवीपी ने आयोजित किया समरसता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.