कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट सामस्तीपुर : बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है l होली के दिन शनिवार को भागलपुर में 04, मधेपुरा में 03 तथा बांका में 06 लोगों की शराब पीने से संदिग्ध मौत हो गई है l अस्पतालों में एडमिट कई मरीज गंभीर हालत में हैं जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी गायब हो गई है l प्रदेश में जहरीली शराब से संदिग्ध मौत का सिलसिला लगातार जारी है l घटना के बाद राजद ने प्रदेश की नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है l ऐसे में अब राजद के…
Author: Begusarai Samvad
कृष्ण कुमार संजय की रिपोट समस्तीपुर : जिले के हसनपुर के कौमी तंजीम अखबार के पत्रकार नसीम कौसर की आकस्मिक निधन पर बिथान प्रखंड के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार दिनेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार पप्पू, सुड्डू यादव, राजेश कुमार रोशन, अमरदीप कुमार, दिनेश पासवान, सुबोध कुमार पुरजन आदि थे।
कृष्ण कुमार संजय की रिपोट समस्तीपुर : बिथान प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास भाईचारा एवं सादगी के साथ मनाया। चारों ओर हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया। लोगों ने जमकर होली खेली। होली के मौके पर लोगों ने अपने मनमुटाव व आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया। इस बार होली के त्योहार में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। एक सप्ताह पहले ही लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी थीं। होलिका दहन होने के बाद…
कृष्णा कुमार संजय की रिपोट समस्तीपुर : जिले के सिंघिया प्रखण्ड के डीलरों ने भी फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आहवाहन पर सिंघिया प्रखण्ड के डीलर भी पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में 21मार्च को सामिल होंगे इस मामले की पुष्टि अध्यक्ष नीरज कुमार चौपाल एवं सचिव रंजेश कुमार ने किया है उन्होंने बताया कि पटना जाने के लिये जोर शोर से तैयारी की जा रही है ताकि अधिक अधिक डीलर पटना पहुंचकर उक्त कार्य कर्म में शामिल होकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बना सके।
छौड़ाही (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के नारायणपीपड़ गांव में जमीन खरीदने वाले व्यक्ति के साथ बातचीत करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर महिला समेत तीन लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीएचसी छौड़ाही मे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में घायलों को बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव मे दो पक्षो में तनाव व्याप्त हो गया है। घटना के संबंध मे नारायणपीपड़ निवासी धर्मवीर सहनी की पत्नी नीलम देवी द्वारा छौड़ाही ओपी मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । घायल महिला नीलम देवी…
रविशंकर सिंह की रिपोट मंसूरचक,बेगूसराय :थाना क्षेत्र के गोविंदपुर एक पंचायत के महिषी चौर में शनिवार को गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी।मृतक की पहचान गोविंदपुर चौफेर निवासी राम सुरेश महतों के 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गयी।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक कुछ दोस्त के साथ दोपहर में महिषी चौर में मछली मारने गया था।मछली मारने के दौरान पानी भरे गड्ढे में पैर फिसला और वो डुब गया।डूबने की खबर पाकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और एक घंटे बाद बच्चे को बाहर निकाला और मंसूरचक स्वास्थ्य केंद्र ले…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखण्ड के अंतर्गत लीलहौल में एसएच 88मार्ग पर बाइक एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।उक्त मृतक की पहचान लीलहौल ग्राम के ही मो हासिम नदाफ के पुत्र मो0 खुर्सीद के रूप में की गई है एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज करवाने के लिये पुलिस ने पीएचसी में एडमिट करवाया है घायल व्यक्ति की पहचान लीलहौल के ही श्रवण साहू के पुत्र के रूप में की गई है।बताया गया कि एक बाइक सवार ने इन दो लोगो को ठोकर मारकर फरार हो गया जिससे घटना…
गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में प्रखंड कर्मी पदाधिकारी एवं पत्रकार के साथ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया इस समारोह में बीडीओ मुकेश कुमार एवं पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कर्मियों एवं पत्रकारों के साथ होली खेले प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि होली में भाई चारे व शांति स्थापित कर होली का मजा लें एक दूसरे से गले मिलें। वही पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि होली हर्षो उल्लास, आनंद, उमंग, और आपस में भाईचारे का प्रतीक है होली उत्साह के साथ खेलें…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखण्ड स्थित सिंघिया मनरेगा कार्यालय में पीओ डॉ प्रेम कुमार लाल की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई है उक्त समारोह में उपस्थित अन्य कर्मी जन प्रतिनिधि लोगो ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली मनाया है।उक्त समारोह में लेखा पाल उमा शंकर,पीटीए नरेश कुमार ,पंचायत रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार सिंह,राजन सिंह ,संतोष कुमार सिंह,अभिमन्यु सिंह,राघव कुमार सिंह,रामबाबू यादव,कैलाश यादव,रौशन कुमार यादव ,उमेश गिरी ,मुखिया संघ के अध्यक्ष चन्द्रमणि सिंह उर्फ कारु सिंह, पूर्व मुखिया निरंजन सिंह प्रखण्ड प्रमुख बिरजू साहू उप प्रमुख रिंकू सिंह…
गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दोहटा अनुसूचित टोल के प्रांगण मे मनरेगा योजना से मिट्टी भराई एवं फेवर ब्लॉक के कार्य का शुभारंभ किया गया उक्त कार्य प्रारंभ होने से मजदूरों मे खुशी देखी जा रही है बताते चलें कि कोरोना को लेकर बहुत दिनो से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा था जिस कारण मजदूरों के चेहरे पर मायूसी छाई थी उक्त अवसर पर मुखिया पूजा देवी पूर्व मुखिया सुनीता देवी उप मुखिया नीरज कुमार समाजिक कार्यकर्ता नंदन चौधरी मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार सरपंच प्रतिनिधि संकर शर्मा वार्ड सदस्य ककड़ी झा अजय…
