
गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
भगवानपुर(बेगूसराय)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दोहटा अनुसूचित टोल के प्रांगण मे मनरेगा
योजना से मिट्टी भराई एवं फेवर ब्लॉक के कार्य का शुभारंभ किया गया उक्त कार्य प्रारंभ होने से मजदूरों मे खुशी देखी जा रही है बताते चलें कि कोरोना को लेकर बहुत दिनो से मजदूरों को काम
नहीं मिल रहा था जिस कारण मजदूरों के चेहरे पर मायूसी छाई थी उक्त अवसर पर मुखिया पूजा देवी पूर्व मुखिया सुनीता देवी उप मुखिया नीरज कुमार समाजिक कार्यकर्ता नंदन चौधरी मुखिया
प्रतिनिधि राहुल कुमार सरपंच प्रतिनिधि संकर शर्मा वार्ड सदस्य ककड़ी झा अजय सिंह जीपू सिंह शालिग्राम सिंह झुन्ना सिंह रामदास अर्जुन साजन अनुराग चंदन इत्यादि लोग उपस्थित थे
