वीरपुर बेगूसराय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है जिसमें साइंस विषय में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदर पंचायत के फजिलपुर गांव निवासी मोहम्मद किस्मत के पुत्र व एम आर जे डी कॉलेज के छात्र मोहम्मद अफरोज ने राज्य में छठे व बेगूसराय जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार के साथ ही प्रखंड समेत जिले का नाम रौशन किया है।परीक्षा परिणाम जारी होते ही मोहम्मद अफरोज को बधाई व सुभकामनाएँ देने का तांता लगा रहा।उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता के साथ साथ अपने गुरुजन को दिया…
Author: Begusarai Samvad
संतोष पाठक की रिपोर्ट कुचायकोट/गोपालगंज । कुचायकोट प्रखंड के पहाड़पुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस के पावन प्रसंग में परम पूज्य श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। प्रभु बालकृष्ण ने ब्रज में जन्म लेकर अपनी बाल लीलाओं के द्वारा अपने भक्तों को सुख प्रदान किया। भगवान ने अपनी बंसी की मधुरता से सभी भक्तों को आनंद की अनुभूति करायी। भगवान श्री कृष्ण ने माखन की चोरी की महाराज श्री ने कहा मन ही हमारा माखन है भगवान हमारे मन को चुराते हैं। तथा कथा के क्रम को आगे बढ़ाते…
संदीप कुमार की रिपोर्ट ।। बरौली/गोपालगंज। बरौली प्रखण्ड क्षेत्र के पंडित दिन दयाल उपाध्याय कालेज का छात्र व खजुरिया गांव निवासी स्वर्गीय ध्रुप शुक्ल का बेटा सत्यम कुमार शुक्ल साइंस में कॉलेज टॉपर रहा । वही अन्य कई छात्र में अच्छे नम्बर प्राप्त किये बता दे कि सत्यम अपने तीन भाइयों व चार बहनों में पांचवे नम्बर पर है । वही उसके पिता की मौत वर्ष 2017 में हार्ट अटैक से हो गई थी, उसके बाद से उसके पढ़ाई का खर्च उसका बड़ा भाई विकास शुक्ल व उनकी माता दीनू देवी ने ही उठाई है । सत्यम का कहना है…
कन्हैया पासवान की रिपोर्ट बेगूसराय ई-रिक्शा चालकों से नगर निगम के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में नगर निगम व सरकार के खिलाफ अपने विरोधाभास को रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आगाज किया। ई रिक्शा चालक संघ का यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आम आदमी पार्टी के बैनर तले आयोजित किया गया। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व अधिवक्ता मोहम्मद शहजाद उससमा उर्फ सैफी ने बताया कि यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सभी ई रिक्शा चालकों की ओर से नगर निगम के माध्यम से अवैध वशूली के विरोध में आमरण अनशन का आगाज…
कन्हैया पासवान की रिपोर्ट होली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने विधि व्यवस्था से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें होली पर्व को शांति वातावरण में मनाने हेतु बेगूसराय जिला अंतर्गत कार्रवाई की गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने होली पर्व को लेकर पूरे जिले में निरोधात्मक कार्यवाही धारा 107/116 द0प्र0स0 के तहत कुल 3353 व्यक्तियों पर की गई है। जिसमें सबसे अधिक भगवानपुर में 300 , साहेबपुर कमाल में 300 , बलिया में 222 , व्यक्तियों से 01-01लाख का बांड भरवाया गया है। हैबिचुअल ऑफेंडर पे 110 द0प्र0स0 के तहत कुल 17 व्यक्तियों से 05-05…
मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट इस अवसर पर मासिक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें शारदा कम्प्यूटर में पढ़ रहे सभी बच्चे ने भाग लिया । संस्था के शिक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने…
वीरपुर बेगूसराय। होली के शुभअवसर पर वीरपुर के सामाजिक संगठन सद्भावना यूथ सोसायटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार की रात सामाजिक दृष्टिकोण से जुड़े नाटक दहीवाली का मंचन किया गया।जिसकी जानकारी देते हुए संगठन के सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि नाटक के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया गया है कि औरत अगर प्यार समर्पण करना जानती है तो दृढ़ इच्छा शक्ति से समाज की कुरीतियों को भी दूर कर सकती है।नाटक में राजेश रंजन, एवं राजेश चौरसिया की अभिनय से लोग अभिभूत हो गए एवं काफी प्रसंसा भी की।नाटक में लक्खी साह, मोहम्मद एयाज, मोहम्मद फारूक, विनोद…
वीरपुर बेगूसराय। वीरपुर थाना क्षेत्र में होली पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।सघन वाहन चेकिंग व शराब कारोबारी के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के सहुरी गांव में बुधवार को करीब 1200 लीटर अर्धनिर्मित देशी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया गया। थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सहुरी गांव में शराब बनाकर खरीद बिक्री करने वालों पर सघन छापेमारी की गई जिसमें एक जगह की मिली सूचना में चिन्हित जगह पर छापेमारी कर करीब 1200 लिटर अर्धनिर्मित…
मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक को संबोधित करते हुये बीडीओ शत्रुघ्न रजक ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिये अभी भी भीड़ भाङ में नहीं जाएं।उन्होंने कहा कि विधानपरिषद चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है और इसको भी ध्यान में रखें।थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने डीजे बजाने पर पूर्णतः पांबदी लगा रखी है इसलिये इस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।कहा कि पर्व के दौड़ान असमाजिक तत्वों पर पर पुरी निगरानी रखी जायेगी और गङबङी करने वालों पर कङी कारवाई…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारी हेतु समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण, उप विकास आयुक्त, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, अपर सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपूर्ति प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग प्रशाखा, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में…
