राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर (पश्चिम) पंचायत स्थित स्कूल मोहल्ला कम्युनिटी हॉल में रविवार को संजीव सरदार फैन्स क्लब एवं क्योरबे अस्पताल, हाता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। इस दौरान चिकित्सकों ने 205 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। विधायक संजीव सरदार ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का यह प्रयास प्रेरणादायक है। उन्होंने क्योरबे अस्पताल प्रबंधन से भविष्य…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जेम्को बस्ती की खालसा कॉलोनी की समूह संगत के सहयोग से पांचवें पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर विशेष सेवा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर जेम्को मिश्रा बागान के मुख्य मार्ग पर भव्य छबील लगाई गई। सेवा के दौरान संगत और राहगीरों के बीच ठंडे-मीठे शरबत और चने का प्रसाद पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ वितरित किया गया। गुरु महाराज की असीम कृपा से यह सेवा कार्य श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह, करनदीप सिंह,…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हारिया थाना पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी गम्हारिया से लोहा स्क्रैप चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि टाटा स्टील कंपनी से भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप चोरी कर झारगोविंदपुर रेलवे फाटक के पास जमा किया जा रहा है और वहां से गिरोह के सदस्य वाहनों में लोड कर उसे बाहर भेजने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रामचंद्र रजक के नेतृत्व में विशेष छापामारी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को चिलचिलाती धूप में खुद सड़क पर उतरकर घाघीडीह और गीड्डीझोपड़ी क्षेत्र का निरीक्षण करते नजर आए। उन्होंने पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ पाइपलाइन, कनेक्शन और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि विभागीय बैठक में तय 15 जून की समयसीमा हर हाल में पूरी होनी चाहिए ताकि वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आई आर) के तहत आज शनिवार को यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा सामुदायिक केन्द्र में दो दिवसीय अन मैप्ड मतदाता सूची प्रक्रिया के तहत कैंप आयोजित की गई।इधर इस कैंप में वैसे मतदाताओं के नामों की मैपिंग की गई जिसका नाम 2003 की मतदाता सूची में शामिल है व वर्तमान वोटर लिस्ट में भी उसका नाम अंकित है। वैसे मतदाताओं का मोबाइल में मैपिंग कर नाम जोड़ा ।इस कैंप के बी एल ओ सुपरवाइजर हिमाद्रि शंकर भक्त ने कहा कि वैसे मतदाता…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति रविवार, 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। यह अभियान शाम साढ़े चार बजे प्रारंभ होगा। यह जानकारी समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने दी। यहां जारी बयान में उन्होंने बताया कि इस अभियान में आम जनता से शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को घाटशिला स्टेशन के सामने स्थल चयन हेतु सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राहुल पांडे, स्वारिक राज शुक्ला…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के यूसील कॉलोनी के सुरक्षा में लगे हुए सुरक्षाकर्मी और पूर्व रिटायर जवानों को यूसील प्रबंधन के द्वारा वेतन नहीं दिए जाने से काफी नाराजगी हे। जवानों का कहना है कि लगातार यूसिल में वेतन सही समय पर नहीं दिया जाता है जिसके कारण घर में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाती है । वेतन लगभग महीने के 15 तारीख तक मिल जाना चाहिए लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिल पा रहा है हर महीने इसी प्रकार की समस्या आती है ।वही कर्मियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के राखा कोपर स्थित सीआरपीएफ कैंप और सीएटीसी कैंप में जाने वाली पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। इस खबर को राष्ट्र संवाद के द्वारा 6 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया खबर के प्रकाशित होने के बाद सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार के द्वारा जिला के उपयुक्त को पत्र लिखकर पुलिया की मरमती कारण करने की मांग की थी जिसको संज्ञान में लेते हुए इसका टेंडर जिला प्रशासन के द्वारा निकाला गया है 24 लाख 64 हजार 400 की लागत से इसकामरम्मती करण किया जाएगा। साथ ही साथ 4 महीने के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के राखा कॉपर में भव्य रूप से बटुक भैरव मंदिर का निर्माण को लेकर काल भैरव समिति ने बटुक भैरव मंदिर का भूमि पूजन पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से किया। साथ ही साथ यहां पर भव्य रूप से आकर्षकमंदिर बनाने का संकल्प लिया । जूना अखाड़ा आश्रम के आचार्य नंदलाल पांडे के द्वारा पूजा पूजा अर्चना विधि विधान के साथ कराया गया। उनके साथ तीन आचार्य और आए थे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों के कहना है कि यहां पर काफी भव्य आकर्षक मंदिर का निर्माण कमेटी के द्वारा जोर-जोर से जल्द से…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर भोलाडीह गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। बताया गया कि उक्त मार्ग पर आगे चल रहे ट्रक से पहले टकराई। उसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। घर में किसी के नहीं रहने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस घटना में चालक समेत उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान साहिबगंज जिले के नुरुल इस्लाम (28 वर्ष) और गुलाम रसूल (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया…
