Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रशर जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल, आरटीआई एक्टिविस्ट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी पर लगाया मिलीभगत का आरोप
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    क्रशर जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल, आरटीआई एक्टिविस्ट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    आरटीआई एक्टिविस्ट व कोल्हान अवाम अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सिर्मा देवगम ने उपायुक्त जमशेदपुर को पत्र भेज कर प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के क0 पर्या0 अभि0, मो0 अफताब आलम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। डीसी को लिखे पत्र में श्री देवगम ने कहा है कि प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के क0 पर्या0 अभि0, मो0 अफताब आलम के द्वारा क्रशर संचालक बिष्णु चन्द्र चौधरी से सांठगांठ कर गलत रिपोर्ट समर्पित किया है । स्थल निरीक्षण में प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के क0पर्या0अभि0, मो0 अफताब आलम ने रिपोर्ट में कहा है कि

    दिनांक 19 मार्च 2026 को उपायुक्त-सह-अध्यक्ष खनन टास्क फोर्स पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश के आल़ोक में मेसर्स बिष्णु चन्द्र चौधरी ग्राम-ढेंगाम, अंचल-पोटका का स्थल निरीक्षण प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के क0पर्या0अभि0, मो0 अफताब आलम द्वारा 02 अप्रैल 2026 को श्री महावीर वेश क्रशर इकाई प्रतिनिधि के उपस्थिति में किया गया। प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के क0पर्या0अभि0, मो0अफताब आलम द्वारा समर्पित की गई रिपोर्ट क्रम संख्या (1) में कहा है कि निरीक्षण के क्रम में क्रशर का संचालन बंद पाया गया जबकि क्रशर का संचालन नियमित रूप से रात के अंधेरे में किया जाता है। रिपोर्ट के क्रम संख्या (4) में इकाई परिसर को चारों ओर से बाऊंड्री किया गया है जबकि इकाई का संचालन पूरी तरह खुली रुप से किया जाता है, बाऊंड्री नहीं होने के कारण क्रशर की उड़ती धूल कणों से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है, तालाब, कुंयें आदि का जल प्रदूषित हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के पर्या0 अभि0, मो0 अफताब आलम ने क्रशर मालिक से मोटी रकम लेकर गलत जांच रिपोर्ट समर्पित किया है। बता दें कि आरटीआई एक्टिविस्ट व कोल्हान अवाम अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सिर्मा देवगम ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेज कर

    अवैध रूप से क्रशर संचालन करने की शिकायत की थी। शिकायत में श्री देवगम ने कहा है कि पोटका अंचल अंतर्गत ढेंगाम गाँव में पिछले 20 सालों से अवैध रुप से क्रशर का संचालन किया जा रहा है। क्रशर स्थल पर चहारदीवारी नहीं होने, फिक्स्ड स्प्रिंकलर स्थापित नहीं किया गया है, इकाई का हाऊस कीपिंग सही नहीं होने, इकाई परिसर में वृक्ष रोपण नहीं करने आदि की शिकायत की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल कॉलोनी में बढ़ता अपराध, सीसीटीवी और करोड़ों की चहारदीवारी के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद
    Next Article टायो कॉलोनी के पास झाड़ी में लगी आग से अफरा तफरी

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.