Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में फुटपाथी दुकानों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के पीछे दबंगई और साजिश के आरोप से गरमाई राजनीति
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर में फुटपाथी दुकानों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के पीछे दबंगई और साजिश के आरोप से गरमाई राजनीति

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाईप चौक पर करीब पांच दशक से बसे अवैध फुटपाथी दुकानों को रविवार को चिलचिलाती दुपहरिया में बगैर किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर से ढाह दिया गया. यह कार्रवाई न तो जिला प्रशासन की ओर से की गई न नगर निगम द्वारा. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किसके इशारे पर दर्जनों दुकानों को उजाड़ा गया. लोग दबी जुबान से इसके पीछे समाज के ठेकेदार शम्भुनाथ सिंह का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अतिक्रमण स्थल के ठीक पीछे शम्भुनाथ सिंह की जमीन है जिसमें वेयर हाउस का निर्माण हुआ है. वेयर हाउस तक आने- जाने में रास्ता नहीं होने के कारण सभी फुटपाथी दुकानदार उनको चुभ रहे थे. ऐसी संभावना जाताई जा रही है कि पिछले दिनों नगर निगम द्वारा चलाये गए अभियान के पीछे शम्भुनाथ सिंह का ही हाथ था. निगम की कार्रवाई महज खानापूर्ति हुई थी असल खेल इन्ही दुकानों को उजाड़ना था. जब कार्रवाई का विरोध हुआ तब नगर निगम सर्विस रोड के नाले को आधार मानकर खानापूर्ति कर वापस लौट गई. लोगों ने राहत की सांस ली कि अब अभियान रूक गया मगर उन्हें क्या पता था यहां सिक्का दबंगों का चलता है उसके लिए कोई कानून नहीं होता. ठीक है अतिक्रमण हुआ है मगर उसे हटाने का जो तरीका शम्भुनाथ सिंह के इशारे पर उठाया गया क्या इसपर स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बयान सामने आएगा ? क्योंकि पिछले दिनों जब नगर निगम की कार्रवाई हो रही थी उस वक्त चंपाई सोरेन ने डीसी और नगर निगम के प्रशासक से गरीबों को न उजाड़ने और सर्विस रोड में बने नाले से हटकर दुकान लगाने देने का अनुरोध किया था. चंपाई के अनुरोध को आधार मानकर निगम ने सर्विस रोड से सटे नाले के बाहर बने अतिक्रमण को हटाया और कार्रवाई रोक दिया मगर रविवार दोपहर जो कार्रवाई हुई क्या वह सही है ? आदित्यपुर में यह मामला अब नया बहस का मुद्दा बन गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका के बड़ा सिकदी ग्राम सभा का पुनर्गठन आगामी 14 जून को, बैठक कर लिया गया फैसला
    Next Article आदित्यपुर में बुलडोजर एक्शन पर बवाल: बिना नोटिस उजाड़ी गईं दशकों पुरानी फुटपाथी दुकानें

    Related Posts

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    August 24, 2026

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.