Author: Aman Kumar

टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में हुई दुर्घटना सामान्य नहीं:धर्मेन्द्र सोनकर राष्ट्र संवाद संवाददाता परसों देर रात 01:30 बजे यानि कल तड़के टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में 34 वर्षीय प्वांइट्समैन सुनील कुमार सिंह की कथित तौर पर ट्रेन की चपेट में आकर दुर्घटनावश मौत हो जाती है। सुनील कुमार सिंह टी एण्ड एम सर्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा टाटा स्टील के वेंडर, मेसर्स राइट्स लिमिटेड के लिए नियुक्त किए गए थे और इनका वर्तमान कार्यस्थल टाटा स्टील, जमशेदपुर था। परसों इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की प्रथम सूचना ठीक 01:35 AM को टाटा-स्टील के…

Read More

मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा सुन्दरनगर मंडल में विशेष चर्चा। राष्ट्र संवाद संवाददाता केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मंगलवार को सुन्दरनगर मंडल में “विकसित भारत का अमृत काल” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ल एवं पोटका विधानसभा कि पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की पूर्व जिला…

Read More

कांग्रेस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में जर्जर तार, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, केबुल तार से बिजली सप्लाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिजली विभाग से संबंधित जनहित के मुद्दे को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जीएम विधुत विभाग से मिलकर 13+14 विषय से संबंधित मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने प्रमुखता के साथ जर्जर तार, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, प्रत्येक माह उपभोक्ता को बिजली बिल उपलब्ध कराने, केबुल तार से बिजली सप्लाई देने, विधुत कर्मचारियों…

Read More

एक्सएलआरआआइ में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए दो नए कोर्स लॉंच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में शामिल एक्सएलआरआइ– जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने दो नए कोर्स लॉंच किए हैं. पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप ( पीपीएसएल) और पब्लिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीएचआरएम) नामक उक्त कोर्स की पढ़ाई हाइब्रिड मॉडल से हो सकेगी. इन पाठ्यक्रमों को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सहयोग से विकसित किया गया है. ये कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के वर्किंग प्रोफेशनल के लिए ख़ास तौर पर डिजाइन किया गया है. इसमें सिविल सर्विसेज, कॉर्पोरेट सेक्टर, गैर सरकारी संगठन और…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर देशहित चाहते हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है पाकिस्तान के साथ सीजफायर का मामला हो या अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को जो गरिमा प्राप्त था उसमें वर्तमान केंद्र सरकार विफल रही है। देश के अंदर हो या देश के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। इन्ही सभी कारणों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसा प्रतीत होता है जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तो अमृतकाल…

Read More

जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओं ने आज झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर मुलाकात की तथा अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाने में उनकी निर्णायक भूमिका के लिए आभार जताया और शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया l अधिवक्ताओ ने वेरीफिकेशन फार्म भरने के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल द्वारा आख़िरी मौका 10 दिन का देने के लिए आभार प्रकट किया तथा श्री शुक्ल…

Read More

मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगोष्ठी का किया आयोजन विकसित राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में भालूबासा स्थित मुखी समाज सामुदायिक विकास भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं…

Read More

10 जुलाई को रामार्चा पूजा, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामार्चा पूजा का भव्य आयोजन किया रहा है। 10 जुलाई को रामार्चा पूजा और 11 जुलाई को रुद्राभिषेक के पश्चात महाप्रसाद का अयोजन होगा। इस बार महाप्रसाद वितरण बिष्टुपुर स्थित मिलानी हाॅल में किया जाएगा। इस संबंध में विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण आयोजित की गई। बैठक में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और जदयू के मंडल अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्तागण मौजूद थे।…

Read More

जन कल्याण संघर्ष समिति, बागुनहातु में आज अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगो को दी श्रद्धांजलि, और एक मिनट का मौन रखा राष्ट्र संवाद संवाददाता चौक काली मंदिर के सामने जनकल्याण संघर्ष समिति के तत्वधान में एक जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें बस्ती के गणमान्य व्यक्ति और संघर्ष समिति के सदस्य गण के द्वारा हाल ही में अहमदाबाद में एक दुखद वायुयान दुर्घटना मे मारे गए यात्रियों और पायलट क्रू मेंबरस की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया और दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इसीकार्यक्रम के तहत संरक्षक…

Read More

200 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर चढ़ सरयू ने की शिखर पूजा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के दूसरे चरण का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ बोले: मुझे अदभुत आनंद की प्राप्ति हुई परिसर में बनेगा शानदार वेद अनुशीलन केंद्र मंदिर से पूरे जमशेदपुर शहर पर श्री लक्ष्मीनारायण जी की नजर रहेगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, केबुल टाऊन गोलमुरी, जमशेदपुर के शिखर निर्माण कार्य का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। विधायक सरयू राय स्वयं शिखर पर चढ़ गये और विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर शिखर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।…

Read More