Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में हुई दुर्घटना सामान्य नहीं:धर्मेन्द्र सोनकर
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में हुई दुर्घटना सामान्य नहीं:धर्मेन्द्र सोनकर

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में हुई दुर्घटना सामान्य नहीं:धर्मेन्द्र सोनकर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    परसों देर रात 01:30 बजे यानि कल तड़के टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में 34 वर्षीय प्वांइट्समैन सुनील कुमार सिंह की कथित तौर पर ट्रेन की चपेट में आकर दुर्घटनावश मौत हो जाती है।

    सुनील कुमार सिंह टी एण्ड एम सर्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा टाटा स्टील के वेंडर, मेसर्स राइट्स लिमिटेड के लिए नियुक्त किए गए थे और इनका वर्तमान कार्यस्थल टाटा स्टील, जमशेदपुर था।

    परसों इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की प्रथम सूचना ठीक 01:35 AM को टाटा-स्टील के इंटरनल व्हाट्सअप ग्रुप में आती है। घटना के बाद इन्हें टाटा मेन अस्पताल लाया जाता है जहां इन्हें मृत लाया गया, घोषित किया जाता है। घटना की सूचना इनके नजदीकी परिजन को सुबह 5 बजे होती है।

    घटना के बाद सहकर्मियों से संपर्क साधने पर घटना किस तरह हुई, इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हांलाकि तमाम सहकर्मियों का एकमत है कि जिस तरह के हालात में मृत शरीर पाया गया है, वो काम से संबंधित जोखिम को ध्यान में रखते हुये सामान्य दुर्घटना की तरफ इशारा नहीं करता है।

    उपरोक्त परिस्थितियों एवं तथ्यों को ध्यान में रखते हुये मैंने अविलंब टाटा स्टील के उपलब्ध संबंधित पदाधिकारियों से बात की थी पर दुर्भाग्य से *कार्यस्थल पर हुई एक मौत जैसे गंभीर मामलें पर भी उपलब्ध अधिकारियों का रवैया संवेदनहीन एवं ग़ैर जिम्मेदाराना था।* अतः मामलें की गंभीरता को ध्यान में रखतें हुये मैंने तत्काल इस मामलें को सबसे पहले तो उपायुक्त महोदय के संज्ञान में लाया तथा बाद में टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्हें परिवार के जायज मांगों से अवगत कराया।

    विदित हो कि मृतक पर अपने 73 वर्षीय वृद्ध पिता, बीवी (घरेलू महिला), एक तीन महीने की बेटी एवं एक छोटे भाई की जिम्मेदारी थी, इसलिए टाटा स्टील प्रबंधन की तरफ से किसी सक्षम पदाधिकारी द्वारा न्यायोचित मुआवज़े का आश्वासन दिया जाए।

    हांलाकि इस खबर के लिखने तक टाटा स्टील प्रबंधन से वार्ता जारी है और यहां तक कि परिवार की तरफ से वार्ता का सूत्र संभालें कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर को प्रबंधन की तरफ से मौखिक रूप से आश्वस्त किया गया है कि कंपनी मृतक परिवार को अपनी तरफ से वाजिब फौरी राहत के अलावा स्थायी मदद भी करेगी।

    मैं उम्मीद करता हूँ कि टाटा स्टील प्रबंधन इस मामलें को मानवीय दृष्टिकोण से देखें एवं ऐसा रास्ता निकाले जिससे कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत के साथ साथ स्थायी समाधान मिलें। *इस दिशा में टाटा स्टील प्रबंधन के किसी जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा जब तक लिखित में ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक परिवार मृत शरीर को क्लेम नहीं करेगी एवं दाह संस्कार नहीं होगा।*

    टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में हुई दुर्घटना सामान्य नहीं:धर्मेन्द्र सोनकर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा सुन्दरनगर मंडल में विशेष चर्चा।
    Next Article त्रिदिवसीय रज महोत्सव मे प्रतियोगिता मे “रज क्वीन बनी कनिष्का साहू 

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    July 23, 2026

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका: JMM विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.