त्रिदिवसीय रज महोत्सव मे प्रतियोगिता मे “रज क्वीन बनी कनिष्का साहू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़बिल -बोलानी टाउनशिप मे मुख्य मार्केट निकट लक्ष्मी मंदिर प्रागंण मे माँ लक्ष्मी महिला कमिटि के तत्वावधान मे “रज महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हुए तीन दिनो विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सेल बोलानी के सीजीएम जयदेव चट्टोपाध्याय उपस्थित रहे।अतिथि के रूप मे काकोली चट्टोपाध्याय,डाँ माया माँझी,विज्ञान नायक उपस्थित रहे।प्रतियोगिता मे जज के रूप मे प्रशांत दास,दिलीप नायक उपस्थित थे।प्रतियोगिता कार्यक्रम मे ग्रुप डाँस,सिंगल डाँस,गीत-संगीत, क्विज प्रतियोगिता,चेयर रेस,ओडिया व्यंजन आदि आयोजित की गई थी।बेहतर प्रर्दशन करनेवाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथो पुरुस्कृत कराया गया।तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन एक प्रक्रिया के द्वारा “रज क्वीन “का चयन किया गया।जिसमे कनिषका साहू नवम वर्ग की छात्रा को सर्वसम्मति से “रज क्वीन” के चुना गया,।मुख्य अतिथि एवं अतिथि के हाथो रज क्वीन को ताज पहनाया गया।कार्यक्रम मे माँ लक्ष्मी महिला कमिटी के राजेश्वरी नायर -अध्यक्षा,गोरी प्रधान-सचिव, ज्योतसना रानी साहू,देवयंति साहु,पंकजिनी साहू,प्रमिला साहू,जूली साहु,मिनाती बारिक,रिंकी गुप्ता, रूकमणी ओराम, ज्योतसना जेना,रतनी नायक,संजुलता माहंता,मनिका माहंता,संतोषणु राउत -सदस्य के साथ साथ शिक्षक -सेनापति सर,कमललोचन माहंती ,बुना माहंती आदि ने कार्यक्रम संचालन मे अहम भूमिका निभाई।

