कांग्रेस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में जर्जर तार, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, केबुल तार से बिजली सप्लाई की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिजली विभाग से संबंधित जनहित के मुद्दे को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जीएम विधुत विभाग से मिलकर 13+14 विषय से संबंधित मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने प्रमुखता के साथ जर्जर तार, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, प्रत्येक माह उपभोक्ता को बिजली बिल उपलब्ध कराने, केबुल तार से बिजली सप्लाई देने, विधुत कर्मचारियों को जनहित में संवेदनशील रहने के विषय को उठाया।
जिलाध्यक्ष ने बिरसानगर, बागुननगर, बागुनहातु, बारीडीह बस्ती, प्रेमनगर, लक्ष्मीनगर, क्षेत्र में बार-बार लोडशेडिंग हो रहा है। जिस ऐजेंसी ने उक्त रखरखाव का कार्य किया है। उससे सुधार कराया जाए। इन क्षेत्र में बिजली के तार से पेड सटे है। जिससे वर्षांत में शार्ट-सर्किट होते है। जिस पर सुधार की जरूरत है। इन क्षेत्रों में बहुत से ट्रांसफार्मर में लोडशेडिंग की शिकायत है। जिससे ट्रांसफार्मर को अपग्रेड की जाए। बिलिंग ऐजेंसी के द्वारा बहुत से क्षेत्र में प्रतिमाह बिलिंग नही भेजा जाता है। जिससे उपभोक्ता को सरकार के द्वारा मिलने वाला लाभ नही मिलता है।
धालभूमगढ में NH 33 बना उसी समय 33 KVA का केबुल बिछाए गये, लेकिन अभी भी केबुल से बिजली नही सप्लाई की जा रही है। जो चिंतनीय विषय है।
मांग पत्र में वर्णित सभी जन समस्याओं को बारी बारी से पदाधिकारी के समक्ष रखा तथा त्वरित समाधान के लिए कहा। जिस पर विभागीय पदाधिकारी ने कहा कि सभी विषय जो विभाग के समक्ष लाये गये है। उसका समाधान के लिए विभाग के पदाधिकारी निरिक्षण करेंगे तथा उचित समाधान कर दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, के के शुक्ल, संजय सिंह आजाद, मुन्ना मिश्र, इंतिखाब, सुशील घोष, काशीनाथ गिरी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, सलीम खान, अमरजीत नाथ मिश्र, शमशेर आलम, हरबिंदर सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

