Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआआइ में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए दो नए कोर्स लॉंच
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक्सएलआरआआइ में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए दो नए कोर्स लॉंच

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआआइ में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए दो नए कोर्स लॉंच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में शामिल एक्सएलआरआइ– जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने दो नए कोर्स लॉंच किए हैं.

    पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप ( पीपीएसएल) और पब्लिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीएचआरएम) नामक उक्त कोर्स की पढ़ाई हाइब्रिड मॉडल से हो सकेगी. इन पाठ्यक्रमों को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सहयोग से विकसित किया गया है. ये कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के वर्किंग प्रोफेशनल के लिए ख़ास तौर पर डिजाइन किया गया है. इसमें सिविल सर्विसेज, कॉर्पोरेट सेक्टर, गैर सरकारी संगठन और डेवपलमेंट एजेंसियों से जुड़े अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. ये पाठ्यक्रम हाइब्रिड मोड में संचालित होंगे. अभ्यर्थी ऑनलाइन कक्षा कर सकेंगे साथ ही उन्हें अपने कोर्स के दौरान दो बार एक्सएलआरआइ कैंपस में रह कर पढ़ाई करनी होगी. पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप ( पीपीएसएल) में 6 मॉड्यूल होंगे, प्रत्येक 30 घंटे के, जबकि पब्लिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीएचआरएम) में 3 मॉड्यूल होंगे, प्रत्येक 60 घंटे के. इस प्रकार कुल 180 घंटे की एकेडमिक रूप से समृद्ध शिक्षा दी जाएगी. पीएचआरएम कार्यक्रम के निदेशक प्रो. एमजी जोमन और पीपीएसएल कार्यक्रम के निदेशक प्रो. कल्याण भास्कर ने कहा, “इन कार्यक्रमों के ज़रिये हम ऐसे लीडर तैयार करना चाहते हैं जो न सिर्फ प्रशासनिक दक्षता रखते हों बल्कि नैतिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हों.” इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य न केवल लोक प्रशासन और नीति निर्माण को मजबूती देना है, बल्कि कॉर्पोरेट व गवर्नेंस जगत के अनुभवों को जोड़ते हुए भविष्य के लिए व्यावहारिक और समावेशी दृष्टिकोण विकसित करना भी है

    एक्सएलआरआआइ में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए दो नए कोर्स लॉंच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर देशहित चाहते हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article कांग्रेस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में जर्जर तार, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, केबुल तार से बिजली सप्लाई की मांग 

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.