प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर देशहित चाहते हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए : सुधीर कुमार पप्पू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है पाकिस्तान के साथ सीजफायर का मामला हो या अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को जो गरिमा प्राप्त था उसमें वर्तमान केंद्र सरकार विफल रही है। देश के अंदर हो या देश के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। इन्ही सभी कारणों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसा प्रतीत होता है जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तो अमृतकाल नहीं बल्कि देश में मृत्यु काल जैसा माहौल बन गया है लगातार घटनाएं हो रही है हजारों निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं और जांच भी नहीं होती है। नरेंद्र मोदी सिर्फ और सिर्फ सत्ता पर कब्जा चाहते हैं। अधिवक्ता व सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार अत्याचार और जुल्म बलात्कार अब जाना चाहिए मोदी सरकार। देश में मुस्लिम समुदाय के लोग हो या वंचित समाज के लोगो पर जुल्म और अत्याचार जारी है। भाजपा शासित राज्यों में कानून का राज नहीं है जंगल राज है। देश की जनता भाजपा मुक्त चाहती है। इस बार बिहार में भाजपा को सबक सिखाएगी वहां की जनता। ऐसा अनुमान है कि मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और बीच में सरकार गिर जाएगी।

