Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 200 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर चढ़ सरयू ने की शिखर पूजा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    200 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर चढ़ सरयू ने की शिखर पूजा

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025Updated:June 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    200 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर चढ़ सरयू ने की शिखर पूजा

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के दूसरे चरण का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ

    बोले: मुझे अदभुत आनंद की प्राप्ति हुई

    परिसर में बनेगा शानदार वेद अनुशीलन केंद्र

    मंदिर से पूरे जमशेदपुर शहर पर श्री लक्ष्मीनारायण जी की नजर रहेगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, केबुल टाऊन गोलमुरी, जमशेदपुर के शिखर निर्माण कार्य का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। विधायक सरयू राय स्वयं शिखर पर चढ़ गये और विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर शिखर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। तय समय पर पूजा सम्पन्न हो, इसके लिए बरसात के बावजूद विधायक सरयू राय लगभग 200 फीट की ऊँचाई पर चढ़ गए और पूजा अर्चना की। शिखर चढ़ने के दौरान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णाेद्धार समिति के सदस्यगण भी मौजूद रहे।

     

     

     

    विधायक सरयू राय ने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का पहला चरण पूरा हो जाने के बाद सुबह 8 बजे मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ।

     

     

     

    उन्होंने बताया कि इस चरण में मुख्य मंदिर के शिखर का निर्माण होना है। इसके पूर्ण होने में लगभग 6 महीने का समय लगेगा। भूमिगत स्थल का निर्माण कार्य भी किया जाएगा।  सरयू राय ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बनी बाँस की सीढ़ियों से होकर मंदिर शिखर पर चढ़ने के क्रम में उन्हें अदभुत आनंद की प्राप्ति हुई उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर से पूरा केबुल टाऊन नजर आ रहा था। मंदिर का निर्माण हो जाने से शहर को एक भव्य मंदिर की प्राप्ति हेागी। उक्त मंदिर से पूरे जमशेदपुर शहर पर श्री लक्ष्मीनारायण जी की नजर रहेगी।

    श्री राय ने कहा कि विगत 30 वर्षों से मंदिर निर्माण का कार्य अधूरा था। उनकी अगुवाई में पिछले वर्ष से इसके जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ हुआ और वहाँ श्री लक्ष्मीनपारायण, श्री गणेश, शिवलिंग, बजरंगबली आदि की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। यह मंदिर शहर का एक प्रमुख आध्यात्मिक केन्द्र बनेगा जहाँ पुरानी स्वस्थ परंपराओं को आगे बढ़ायी जाएगी। इस मंदिर में वेद अनुशीलन केन्द्र बनाया जाएगा जहाँ से पंडितों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा। जन सेवा के कार्य भी किए जाएंगे जिसमें गरीबों और जरूरतमंदो के लिए भोजन, शिक्षा आदि उपलब्ध कराये जाएंगे।

    शिखर निर्माण कार्य शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से अशोक गोयल, आशुतोष राय, हरे राम सिंह, नीरज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, पंडित बिनोद पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, यू के शर्मा, मिश्रा जी, असीम पाठक, साकेत सिंह, अनिकेत सिंह, दीपक महाराणा, इन्द्रजीत सिंह, झुना सिंह, कैलाश झा, प्रकाश कोया, सुशील खड़का, मार्शल मुर्मू, अजय कुमार, मंजू सिंह, संतोष भगत, दसरथी चौधरी, बी के सिंह, बिजय सिंह, शंकर कर्मकार, विश्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

    200 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर चढ़ सरयू ने की शिखर पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी
    Next Article जन कल्याण संघर्ष समिति, बागुनहातु में आज अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगो को दी श्रद्धांजलि, और एक मिनट का मौन रखा

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.