टीजीएस कॉलोनी में टायो रोल्स कंपनी की पुरानी और जर्जर आवासीय इमारत गुरुवार की सुबह अचानक ढह गई राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी में टायो रोल्स कंपनी की एक पुरानी और जर्जर आवासीय इमारत गुरुवार की सुबह अचानक ढह गई। हालांकि उंक्त इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित कर खाली करा लिया गया था। इस कारण कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। इस बावत टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से जारी अधिकारिक बयान में बताया गया है कि उक्त इमारत को पूर्व में ही चारों ओर से घेर कर सील कर…
Author: Aman Kumar
बागबेड़ा में बाढ़ का कहरबाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहयोग देने का दिया आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण बागबेड़ा बड़ौदा घाट पुलिया के समीप नया बस्ती क्षेत्र जलमग्न हो गया है। पानी की तेज़ बढ़ोतरी के कारण लगभग डेढ़ सौ घर डूब गए। हालात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, पंसस प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, पूर्व वार्ड सदस्य प्रकाश सिंह समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का अभिनयपूर्वक जायजा लिया। राजकुमार…
तिलक पुस्तकालय में मनाप्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी का 55वाॅ जन्मदिन जिला कांग्रेस ने काटा केक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी का 55वाॅ जन्मदिन का आयोजन वृहद पैमाने पर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल के अलावा बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ कांग्रेस के नेता एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपने संबोधन में राहुल गांधी…
ग्राम सभा सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यकर्ता क्षमता वर्धन प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा संचालित ग्राम सभा सशक्तिकरण परियोजना के तहत दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल बुलेवर्ड, बिष्टुपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संस्था के कार्यकर्ताओं को ग्राम सभा, पंचायत व्यवस्था और स्थानीय स्वशासन की प्रक्रियाओं को लेकर गहन जानकारी देना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में सुधीर कुमार पॉल ने भाग लिया। उन्होंने ग्राम सभा की भूमिका, संरचना, कार्यप्रणाली एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्राम सभा लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की…
सीजीपीसी से जीत का गुर सीखें राजनीतिक दल : कुलविंदर इसके सामने नहीं टिकते सद्दाम, असद, रूस व चीन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने देश के राजनीतिक दल नेताओं को सलाह दी है कि चुनाव जीतने के लिए सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) से गुर सीखें अथवा टिप्स लें। सीजीपीसी तो ईराक सद्दाम हुसैन की बाथ पार्टी, सीरिया में असद की अरब सोशलिस्ट बाथ पार्टी, पुराने रूस की कम्युनिस्ट पार्टी, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को भी मात देती है। पूरी दुनिया में माना जाता है कि रूस इराक सीरिया और चीन…
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र 20 जून को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में कक्षाएं स्थगित रहेंगी:उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता भारत मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में जिले में लगातार भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। साथ ही अप्रत्याशित वृष्टि के कारण जल जमाव एवं नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है जिससे जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा उक्त परिस्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के…
पारडीह चौक के नजदीक एनएच-33 क्षतिग्रस्त होने के कारण रूट डायवर्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता पारडीह चौक के नजदीक अत्यधिक वर्षा के कारण हुए जल जमाव से एन०एच0-33 पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे आवागमन संभव नही है । जमशेदपुर शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है जो निम्नवत है- बहरागोड़ा, घाटशिला की ओर से आने वाली भारी वाहनों को सुरदा कॉसिंग (मउभंडार) अण्डर पास से सुरदा चौक (मुसाबनी हाता मुख्य मार्ग) हाता चौक जमशेदपुर रेलवे स्टेशन से आदित्यपुर / कदमा टोल ब्रिज /डोबो नया पुल होते हुए रांची की ओर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की…
वन विभाग द्वारा किए गए पौधारोपण में लापरवाही, सैकड़ों पौधा गायब देवलाई चौक से टांगर साईं तक सैकड़ो पौधे गायब 2023-24 में वन विभाग द्वारा लगाए गए थे हजारों पौधे गेबियन समेत पौधे गायब जो भी पौधे खराब हुए हैं या सुख गए हैं ऐसे पौधे का होगा रिप्लेसमेंट : डीएफओ वन विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ो पौधे सूख गए विभाग में लिखित कार्रवाई की मांग करूंगा : भागीरथी हंसदा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जमशेदपुर वन प्रमंडल के अंतर्गत राखा माइन्स वन प्रमंडल द्वारा टांगरसई से देवली चौक तक सड़क के दोनों तरफ…
झमाझम बारिश से चांडिल डूबा, आशियाना अपार्टमेंट में फंसे 300 लोग, कंट्रोल रूम सक्रिय राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार चांडिल (संवाददाता)। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मानसून की पहली झमाझम बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण सुवर्णरेखा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए गुरुवार दिन 2 बजे तक 181.60 मीटर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने पर डैम के 7 रेडियल गेट तीन मीटर तक खोल दिए गए। गेट खुलते ही डैम विस्थापित गांवों में पानी घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। इधर, चांडिल डैम रोड स्थित…
भारी बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय करने का दिया निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में बीते दो दिनों से जारी लगातार भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सीतारामडेरा, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र समेत कई तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव और जनजीवन पर पड़े इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय…
