Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वन विभाग द्वारा किए गए पौधारोपण में लापरवाही, सैकड़ों पौधा गायब 
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वन विभाग द्वारा किए गए पौधारोपण में लापरवाही, सैकड़ों पौधा गायब 

    Aman KumarBy Aman KumarJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वन विभाग द्वारा किए गए पौधारोपण में लापरवाही, सैकड़ों पौधा गायब

    देवलाई चौक से टांगर साईं तक सैकड़ो पौधे गायब

    2023-24 में वन विभाग द्वारा लगाए गए थे हजारों पौधे गेबियन समेत पौधे गायब

    जो भी पौधे खराब हुए हैं या सुख गए हैं ऐसे पौधे का होगा रिप्लेसमेंट : डीएफओ

    वन विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ो पौधे सूख गए विभाग में लिखित कार्रवाई की मांग करूंगा : भागीरथी हंसदा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जमशेदपुर वन प्रमंडल के अंतर्गत राखा माइन्स वन प्रमंडल द्वारा टांगरसई से देवली चौक तक सड़क के दोनों तरफ सड़क किनारे किनारे पीवीसी जाली गेबियन वृक्षारोपण 2023 – 24 किया गया था। जिसमें 2000 से ज्यादा पौधों का पौधारोपण वन विभाग द्वारा किया गया,मगर पौधारोपण में घोर लापरवाही वन विभाग द्वारा बरती गई जिसके कारण सैकड़ो पौधा समय से पूर्व ही एक तो सूख गए यां जानवर खा गए दूसरी ओर 6 से 8 महीने में प्लास्टिक का जालीं सड़ जाने के कारण पशुओं के लिए पौधा आहार बन गया कहीं ना कहीं इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही है वहीं कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद दास एवं जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी भागीरथी हांसदा ने कहा कि सरकार की काफी अच्छी योजना है। मगर इसमें वन विभाग द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है। साथ ही साथ भागीरथी हांसदा ने कहा कि वन विभाग की लापरवाही की गई जिसके कारण आज सैकड़ो पौधा पेड़ बनने से पहले सूख गए यह घोर लापरवाही का मामला है वहीं उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्द इस पर विभाग लिखित देते हुए कार्रवाई की मांग करूंगा साथ ही साथ अभिषेक सरदार एवं आनंद दास ने कहा कि जल्द से जल्द बांस के बने गेबियन से पौधारोपण किया जाए ताकि अच्छी तरीके से इनका देखभाल हो वन विभाग द्वारा किसी तरह का देखभाल नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण पौधा लगाने के कुछ ही समय बाद पौधे सूख जाते हैं या पशुओं के शिकार हो जा रहे हैं वही इस पर तत्काल जितने पौधे सूख चुके हैं या जानवर खा चुके हैं उन जगहों में जल्द से जल्द पौधारोपण की मांग की गई है वही सरकार की लाखों रुपए की योजना में घपले बाजी को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है लोगों का कहना है कि दूसरों को सीख देने वाला वन विभाग को सिख की जरूरत है।

    डीएफओ सबा आलम अंसारी ने कहा कि जितने भी पौधे सूख गए हैं या गेबियन टूट गया है। उन सारे पौधों को फिर से पौधारोपण कर नया गेबियन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का गेबियन लगाने का विभागीय आदेश है। जिसके कारण प्लास्टिक की जाली लगाई गई है ।

    वन विभाग द्वारा किए गए पौधारोपण में लापरवाही सैकड़ों पौधा गायब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझमाझम बारिश से चांडिल डूबा, आशियाना अपार्टमेंट में फंसे 300 लोग, कंट्रोल रूम सक्रिय
    Next Article पारडीह चौक के नजदीक एनएच-33 क्षतिग्रस्त होने के कारण रूट डायवर्ट

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.