चांडिल कोर्ट अपहरण-मारपीट कांड : 24 घंटे में पुलिस को कामयाबी दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार, भेजे गए जेल चांडिल। 17 जून चांडिल अनुमंडल कोर्ट के पास हुई मारपीट एवं अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना को लेकर चांडिल थाना में कांड संख्या 109/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा की अगुवाई में कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार की टीम के द्वारा नामजद अपराधकर्मियों की धरपकड़ के लिए देर रात तक सघन छापेमारी…
Author: Aman Kumar
गोप होटल में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा टीन की छत तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केपीएस के सामने आर्का जैन कॉलेज मोड़ स्थित गोप होटल में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा टीन की छत तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों द्वारा उक्त दुकान के गल्ले में रखे करीब 14 हजार नकद और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा सेट चुरा लिए गए। होटल संचालक सनातन गोप बुधवार की सुबह जब पहुंचे तो गल्ले का ताला टूटा हुआ तथा उसमें रखे रुपए गायब पाया। सीसीटीवी खोजने पर उसे भी गायब पाया।…
पुलिस के गिरफ्त में पांच वर्षों से फरार चल रहे संटू कुमार यादव राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।गम्हरिया पुलिस ने विगत करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे संटू कुमार यादव नामक अभियुक्त को लातेहार जिलान्तर्गत हेरगंज थाना क्षेत्र के सेरेनदाग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में वह गम्हरिया यार्ड में चालक से मारपीट कर ट्रक लेकर फरार हो गया था। इस बावत ट्रक चालक के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार…
कराईकेला हाई स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापक गौरी शंकर दीक्षित का निधन, शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर / कराईकेला हाई स्कूल के संस्थापक सदस्य और पूर्व हेडमास्टर गौरीशंकर दीक्षित का निधन हो गया है। उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित उत्कल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। 16 जून 2025 की रात को वे 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खःबर से केरा- कराईकेला क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका पैतृक गांव चक्रधरपुर के बाईपीड गांव में 17 जून को उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है। स्थापना काल से रिटायर…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा…
धर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से टाटा स्टील ने ठेका मजदूर को लीक से हटकर दिया मुआवजा। राष्ट्र संवाद संवाददाता विगत 16 जून को टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में सासाराम, बिहार के रहने वाले 34 वर्षीय पॉइंट्समैन सुनील कुमार सिंह की कथित तौर पर ट्रेन के चपेट में आकर मौत हो जाती है। ध्यातव्य है कि सुनील कुमार सिंह टी एंड एम सर्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा टाटा स्टील के वेंडर मेसर्स राइट्स लिमिटेड के लिए नियुक्त किए गए थे और मृतक की वर्तमान नियुक्ति टाटा स्टील, जमशेदपुर में ही थी। चूंकि मृतक टाटा स्टील के…
आनंद मार्ग में आदिवासी समाज के बीच 25 फलदार पौधे एवं 50 बीज बॉल का वितरण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी 4 मोतियाबिंद रोगियों फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । चारों रोगियों के दोनों आंखों का ऑपरेशन 1 महीने के अंतराल में किया गया। दवा एवं चश्मा पहना कर सोनारी घर पहुंचा दिया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले…
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी नगर निगम के पदाधिकारी को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पिछले 24 घंटा से लगातार हो रही बारिश की वजह से जान-जानवर अस्त व्यस्त हो गया है मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 18 19 20 3 दिन भारी बारिश और पूरे कोल्हान में रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से स्वर्ण रेखा और खलखाई नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। वही जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी चारों नगर निगम के पदाधिकारी को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है और शहर के लोगों से अपील…
कानूनी क्षेत्र मे झारखंड को सभी तरह से आत्मनिर्भर बनाना जरूरी: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि कानून के क्षेत्र में झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है l श्री शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ईमेल भेजकर झारखंड में स्पेशल कोर्ट के तहद सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में स्पेशल पी पी की नियुक्ति संबंधित जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन के अनुभवी और विषय के जानकार अधिवक्ताओं के बीच…
क्रीड़ा भारती और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति मिल कर मनाएंगे योग दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क्रीड़ा भारती और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 जून, 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। यह फैसला श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के प्रांगण में बुधवार को आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में विधायक एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय विशेष तौर पर मौजूद थे। बैठक में सरयू राय ने कहा कि इस वर्ष ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस मानाया जा रहा है। 21 जून को…
