Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्राम सभा सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यकर्ता क्षमता वर्धन प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्राम सभा सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यकर्ता क्षमता वर्धन प्रशिक्षण

    Aman KumarBy Aman KumarJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्राम सभा सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यकर्ता क्षमता वर्धन प्रशिक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा संचालित ग्राम सभा सशक्तिकरण परियोजना के तहत दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल बुलेवर्ड, बिष्टुपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संस्था के कार्यकर्ताओं को ग्राम सभा, पंचायत व्यवस्था और स्थानीय स्वशासन की प्रक्रियाओं को लेकर गहन जानकारी देना था।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में सुधीर कुमार पॉल ने भाग लिया। उन्होंने ग्राम सभा की भूमिका, संरचना, कार्यप्रणाली एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्राम सभा लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की मूल इकाई है, और यह ग्रामीण स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सहभागिता को सुनिश्चित करती है।

    श्री पॉल ने ग्राम सचिवालय के संरक्षण, उसके प्रबंधन, तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव के तरीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय न केवल प्रशासनिक कार्यों का केंद्र होता है, बल्कि यह ग्रामीण नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच संपर्क का सेतु भी होता है।

    कार्यक्रम में ग्राम सभा की स्थायी समितियों, उनके कार्य, अधिकार और जवाबदेही पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। साथ ही ग्राम सचिवालय के सुचारू संचालन, बैठक के आयोजन, रिकॉर्ड संधारण और कार्य रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज व्यवस्था की संवैधानिक संरचना, 73वें संविधान संशोधन, त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद) पर भी गहन चर्चा हुई। प्रतिभागियों को यह बताया गया कि कैसे एक सशक्त ग्राम सभा, लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में सहायक हो सकती है।

    इस प्रशिक्षण में परियोजना से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की की सक्रिय उपस्थित रही है|

    ग्राम सभा सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यकर्ता क्षमता वर्धन प्रशिक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी से जीत का गुर सीखें राजनीतिक दल : कुलविंदर 
    Next Article तिलक पुस्तकालय में मनाप्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी का 55वाॅ जन्मदिन जिला कांग्रेस ने काटा केक 

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.