Author: Devanand Singh

बिहार : लालू यादव का बड़ा दावा, 2024 में पीएम मोदी को दोबारा सरकार नहीं बनाने देंगे पटना. राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि वह 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा केंद्र में सरकार नहीं बनाने देंगे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी इंडिया गठबंधन की मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली चौथी बैठक से पहले की. राजद प्रमुख ने अपने छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, हम इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए…

Read More

जमशेदपुर को – ऑपरेटिव कॉलेज में सोमवार को शिल्प प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन धालभूम एसडीओ पियूष सिन्हा और प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने फीता काट कर किया. दो दिवसीय इस प्रदर्शनी के जरिये वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने और हस्तशिल्प के प्रति विद्यार्थियों में रूचि बढ़ाने के लिए यह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें झारखंड के अलग-अलग जगहों से लगभग 80 कलाकारों ने भाग लिया हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प सेवा केंद्र, रांची ने कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य विभाग…

Read More

जमशेदपुर : एनआईए की टीम ने सोमवार की अहले सुबह जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गौरीशंकर रोड में दबिश दी. जहां से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद अपने साथ ले गयी है. एनआईए की गिरफ्त में आए युवकों में एमडी आफताब पठान और एमडी शाहबाज बताया जा रहा है. एमडी आफताब की पत्नी के अनुसार उनके पति फिलहाल ऑटो चलाते हैं. इससे पूर्व वे दुबई में काम करते थे. कम्प्यूटर के अच्छे जानकार हैं. पिछले एक हफ्ते से उनके पति को पुलिस ढूंढ रही थी. शाहबाज उनके पति के अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने…

Read More

पीएम मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया,कहा-अब बनारस का मतलब-विकास,स्वच्छता और बदलाव वाराणसी  :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया और दौरा किया। PM मोदी ने कहा, ”जब मैंने स्वर्वेद महामंदिर का दौरा किया तो मैं मंत्रमुग्ध हो गया… वेदों, उपनिषदों, रामायण, गीता और महाभारत की दिव्य शिक्षाओं को स्वर्वेद महामंदिर की दीवारों पर चित्रों के माध्यम से चित्रित किया गया है । पीएम मोदी ने कहा अब बनारस का मतलब है – विकास,अब बनारस का मतलब है – आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं,अब बनारस का मतलब…

Read More

मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मियों को रील बनाना पड़ा महंगा, हुईं निलंबित गया :  विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर में मोबाइल फोन से रील्स बनाकर सोशल मीडिया में डालना महंगा पड़ गया। दोनो महिला पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, महाबोधि मंदिर परिसर में किसी आगंतुक श्रद्धालुओं को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है। श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में जाने के पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से गहन जांच की जाती है। बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों को…

Read More

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने का दावा, हालत नाजुक नई दिल्ली :  भारत के मोस्ट वांटेड अंडरववर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है. जहर दिए जाने के बाद उसके अस्पताल में भी भर्ती होने का दावा है. दाऊद की हालत गंभीर बताई जा रही है. जहर दिए जाने की अभी पुष्टि नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान में गूगल सर्विसेज, ट्विटर तक फिलहाल डाऊन हैं. इसको भी दाऊद ही के खबर से जोड़ कर देखा जा रहा है.पाकिस्तानी पत्रकार आरजू कासमी ने भी दाऊद इब्राहिम की हालत नाजुक होने…

Read More

Ind vs SA 1st ODI: अर्शदीप, आवेश की घातक गेंदबाजी, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया भारत ने अर्शदीप सिंह पांच विकेट और आवेश खान चार विकेट की घातक गेंदबाजी तथा साई सुदर्शन के नाबाद 55 रन और श्रेयस अय्यर की 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन की सलामी भारतीय जोड़ी ने पहले विकेट के लिए मात्र 23 रन ही जोड़ सकी थी कि…

Read More

बिहार में करीब 24 लाख बच्चों के नाम स्कूल से कटे, चंपारण टॉप पर पटना. बड़ी खबर बिहार से है जहां सरकारी स्कूलों से गायब बच्चों पर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. राज्य में अब तक 23 लाख 69 हजार 980 बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया गया है. सबसे ज्यादा वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों का नाम स्कूल से काटा गया है. 1 से 8 वर्ग में कुल 1909160 का नामांकन रद्द किया गया है, वहीं वर्ग 9 से 12 वर्ग में कुल 460820 बच्चों का नामांकन रद्द हुआ है. बिहार में शिक्षा विभाग…

Read More

नाथन लियोन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने चार दिन में ही जीता पहला टेस्ट पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 360 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। ये दोनों देशों के बीच टेस्ट में रनों (360) के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। अब पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया से लगातार 15 टेस्ट हार चुका है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से आखिरी बार 1995 में टेस्ट मैच जीता था। तीन टेस्ट मैच की सीरीज का निर्णायक मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग-डे टेस्ट के रूप में खेला जाएगा। वैसे भी घर में ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल ही…

Read More

पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के दिलों में बसते हैं. अब वो एक और बिल्कुल नए रोल में नजर आने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. मनोज बाजपेयी की अगली सीरीज का पोस्टर सामने आ गया है, जिसका टाइटल है ‘किलर सूप’. इस सीरीज में मनोज के साथ-साथ एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी नजर आने वाली हैं. सामने आए पोस्टर में मनोज बाजपेयी का डबल लुक दिख रहा है, जिसके बाद…

Read More