Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना को प्रधानमंत्री ने जवाब दे दिया है : कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कंगना को प्रधानमंत्री ने जवाब दे दिया है : कुलविंदर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कंगना को प्रधानमंत्री ने जवाब दे दिया है : कुलविंदर
    काम से दिल जीतें हरदीप पूरी और रवनीत बिट्टू
    जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सनातन सिख सभा संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डा में घटित सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर दुर्भाग्यपूर्ण मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद कंगना राणावत को जवाब दे दिया है।

    उन्होंने मंत्रिमंडल में हरदीप सिंह पुरी को कैबिनेट एवं रवनीत सिंह बिट्टू को राज्य मंत्री बनाकर कंगना को यह जता दिया है कि सिखों के प्रति देश, सरकार एवं भाजपा का नजरिया कैसा है। जिस भाजपा सांसद को यह नहीं मालूम कि देश 1947 अथवा कब आजाद हुआ उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है। उस दुखद प्रकरण को लेकर पूरे पंजाब पर सवाल खड़े कर वह देश के समुदाय विशेष के दिलोदिमाग में फिल्मी हीरोइन की तरह छा जाना चाहती थी परंतु उसके गुब्बारे की हवा रवनीत बिट्टू को राज्य मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री ने निकाल दी है।

    जिस किसान आंदोलन में शामिल होने वाली महिलाओं पर उन्होंने टिप्पणी की थी कि एक- एक सौ रुपए में धरना में शामिल होती है, इस किसान आंदोलन में जंतर मंतर में लंबे समय तक धरना पर बैठने वाले उस समय के कांग्रेसी सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र सरदार रवनीत सिंह बिट्टू मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। आतंकवाद के खिलाफ पंजाब में चली लंबी लड़ाई का दुखद परिणाम राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के परिवार ने झेला है।
    कंगना राणावत को बिना सोचे समझे बोलकर सुर्खियों में रहने की आदत है। पंजाब के लोकसभा चुनाव के परिणाम का वह अध्ययन कर ले तो उसे पता चल जाएगा कि हिमाचल प्रदेश की पांचो लोकसभा सीट जीतने वाले बीजेपी को हिमाचल प्रदेश से ज्यादा पंजाब में वोट मिले हैं।

    वही अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से आग्रह किया है कि वे खुद हिमाचल प्रदेश से हैं और ऐसे में उनका यह फर्ज बनता है कि सांसद कंगना राणावत के मुंह पर लगाम लगाएं। अब कंगना को भी समझना चाहिए कि वह फिल्म अभिनेत्री नहीं है कि सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बयान दिया जाए। जिम्मेदार सांसद एवं नागरिक की भांति सार्वजनिक जगहों पर आदर्श स्थापित करना चाहिए और विशेष अधिकार के उपयोग करते हुए किसी भी सरकारी या निजी कर्मचारियों के धर्म जाति पहचान को लेकर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वहीं उन्होंने उम्मीद जताई है कि हरदीप सिंह पुरी और रवनीत बिट्टू लोगों का दिल एवं भरोसा जीत कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने झारखण्ड विधानसभा परिसर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किए
    Next Article धातकीडीह: फास्ट एड एवं आपदा से निपटने लाइव डेमो से कम्युनिटी सेंटर रहा आकर्षण का केन्द्र

    Related Posts

    जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    November 13, 2025

    धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    November 13, 2025

    गरीब और मेधावी छात्रों को समाजसेवियों ने दी आर्थिक सहायता

    November 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    गरीब और मेधावी छात्रों को समाजसेवियों ने दी आर्थिक सहायता

    हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, रिटायर्ड शिक्षक मो नासिरुद्दीन को उनके पैतृक गांव खिजुरिया में किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक

    झारखंड स्थापना दिवस पर कोरंगापारा में अमृत सरोवर परिसर में कलश यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

    कृषि एवं सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

    तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न, पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू करने के निर्देश

    लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

    ताजपोसी की करो तैयारी आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू 

    राष्ट्र संवाद नजरिया:डॉक्टर जब मौत के औजार थाम ले, तब समाज को अपने नैतिक मूल्यों का पुनर्जन्म करना पड़ता है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.