Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर बस हमला : आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार जयपुर के
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर बस हमला : आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार जयपुर के

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जम्मू-कश्मीर बस हमला : आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार जयपुर के

    जयपुर:  जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार लोग राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले थे।

    राज्य सरकार ने अधिकारियों से स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर शवों को वापस लाने लाने के निर्देश दिए हैं।

     

     

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए कायरतापूर्ण हमले में जयपुर जिले के रहने वाले चार नागरिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही जम्मू कश्मीर के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।”

     

     

    शर्मा के अनुसार, इस कठिन समय में हमले में प्रभावितों के साथ हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

    जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में नौ लोगों की मौत हो गई।

    अधिकारियों के अनुसार, हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से राजेंद्र प्रसाद, ममता, पूजा और उसका दो वर्षीय बेटा टीटू जयपुर के रहने वाले थे।

     

     

    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”इस हमले में राजस्थान के चार श्रद्धालुओं के दिवंगत होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। आशा करता हूं कि राजस्थान सरकार मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleT20 WC 2024: भारत ने पाक के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मैच में 6 रन से हराया
    Next Article कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.