Author: Devanand Singh

डॉ अमोल पात्रो ने निजी क्लीनिक के साथ-साथ दवा दुकान और पैथोलॉजी का किया शुभारंभ जमशेदपुर शहर के जाने-माने चिकित्सा और सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमोल पात्रों,वैसे यह नाम कोई इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं इनके व्यवहार,कार्य कुशलता,समाजसेवा और चिकित्सा सेवा से पूरे शहर में ख्याति प्राप्त है डॉ अमोल पात्रो,उची सोच और सादगी के साथ डॉ पात्रों के जीवन का एक ही लक्ष है सेवा उनका मानना भी है सेवा ही परम धर्म। वैसे तो डॉ अमल पात्रों काफी वर्षों से अपना निजी चिकित्सा क्लीनिक सोनारी बी ब्लॉक में जनता की सेवा के लिए खोल…

Read More

डॉ गोस्वामी के प्रयास से 23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाना हमारा उद्देश्य : डॉ गोस्वामी बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत भवन परिसर में गांव के वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन गिरि की अध्यक्षता में ग्रामवासियों की एक बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में विशेष रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत कमी है। सामान्य बिमारियों के इलाज…

Read More

जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण को लेकर आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन समेत पंचायत राज, समाज कल्याण, शिक्षा विभागीय पदाधिकारी, एमओआईसी रहे मौजूद, सभी बीडीओ वी.सी से जुड़े जुलाई से सितंबर माह तक चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम, उप विकास आयुक्त ने टीकाकरण के रूपरेखा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने तथा इसके लिए जुलाई माह में शुरू होने वाले व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य…

Read More

जमशेदपुर के बाजारों मेें फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः शुरू की जाय-सिंहभूम चैम्बर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जमशेदपुर के बाजारों में आगजनी की लगातार घटनाओं को देखते हुये आगजनी पर काबू पाने एवं जानमाल की हानि से बचाव के लिये जमशेदपुर के बाजारों में फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने को लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. का पत्र के माध्यम से आग्रह करते हुये उनका ध्यानाकृष्ट कराया है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा है कि जमशेदपुर के बाजारों मे लगातार…

Read More

कुड़माली भाषा को जगह देने की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन जमशेदपुर: जनजातीय भाषा के सर्वेक्षण में कालम में कुड़माली भाषा की जगह बांग्ला भाषा दर्ज है। कुड़माली छात्र संगठन ने शुक्रवार को साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीसी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कुड़माली भाषा को सर्वेक्षण में स्थान दिया जाए। कुड़माली छात्र संगठन का कहना है कि सर्वेक्षण में संस्थाओं की संथाली, मुंडा की मुंडारी और भूमिज भाषाओं को स्थान दिया गया है। लेकिन, कुड़माली को नहीं दिया गया।

Read More

भाजपा की टाप लीडरशिप और आरएसएस के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगा है। सरसंघ चालक मोहन भागवत के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो अंहकारी हो गये हैं, उन्हें 241 पर रोक दिया, जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, अश्रद्धा थी। उन सबको मिलकर 234 पर रोक दिया । यही प्रभु का न्याय है।

Read More

कुलदीप सिंह गिल बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान बने इलाके की संगत ने फैसला लिया जमशेदपुर। श्री गुरु नानक सभा बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार कुलदीप सिंह गिल बनाए गए हैं। इलाके की संगत ने पिछले कई महीनो से व्याप्त उहापोह की स्थिति को आषाढ़ महीने की संग्रांद में खत्म कर दिया। शुक्रवार को ग्यारह बजे इलाके की एक सौ से ज्यादा संख्या में संगत गुरुद्वारा में जुटी। संगत ने कमेटी की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर गिल प्रधान कुलविंदर सिंह को गुरुद्वारा में तलब किया। कुलविंदर सिंह ने उड़ीसा में होने का हवाला दिया…

Read More

आजसु पार्टी के नेता सह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के होर्डिंग जलाने के मामले में सतरह वर्ष बाद भाजपा और भाजमो नेता हुए बरी । सत्य की हमेशा होती है जीत – विकास सिंह सतरह वर्ष पूर्व तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री आजसु के नेता चंद्र प्रकाश चौधरी की मानगो गोलचक्कर में तस्वीर लगी होर्डिंग्स को जलाने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह सहित सात भाजपा और भाजमो नेता को न्यायिक दंडाधिकारी पूजा लाल की अदालत ने लम्बी चली बहस के बाद बरी कर दिया गया । सतरह वर्ष पूर्व हुए मामले में बरी हुए भाजपा नेता…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर के कोयल नदी नहाने के दौरान डूबने से बीएसएफ जवान और एक बच्चे की मौत। रामगोपाल जेना चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बीएसएफ जवान और एक बच्चे की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान अपने बच्चे और एक अन्य बच्चे के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी में नहाने के दौरान दोनों बच्चे पानी में गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। इस दौरान बीएसएफ जवान ने पहले एक बच्चे को नदी से बचाकर बाहर निकाला। उसके…

Read More

गोविन्दपुर : ट्रेन से कटकर एक पुरुष और दो बच्चों की मौत जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविन्दपुर हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक पुरुष और दो बच्चों की मौत हो गयी. मरने वालो की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि गोविंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास सुबह करीब चार बजे एक ट्रेन पार हुई. वही पोल संख्या 242/C के पास ट्रेन से कटकर तीन लाश मिली. इसमें दो बच्चे और एक पुरुष शामिल थे. इसकी पहचान की कोशिश की गयी लेकिन कोई पहचान नहीं हो पायी. इसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज…

Read More