Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुलदीप सिंह गिल बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान बने
    Breaking News झारखंड

    कुलदीप सिंह गिल बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान बने

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुलदीप सिंह गिल बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान बने
    इलाके की संगत ने फैसला लिया
    जमशेदपुर। श्री गुरु नानक सभा बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार कुलदीप सिंह गिल बनाए गए हैं। इलाके की संगत ने पिछले कई महीनो से व्याप्त उहापोह की स्थिति को आषाढ़ महीने की संग्रांद में खत्म कर दिया।
    शुक्रवार को ग्यारह बजे इलाके की एक सौ से ज्यादा संख्या में संगत गुरुद्वारा में जुटी। संगत ने कमेटी की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर गिल प्रधान कुलविंदर सिंह को गुरुद्वारा में तलब किया।

     

    कुलविंदर सिंह ने उड़ीसा में होने का हवाला दिया और संगत के हुक्म से बच्चे कमलजीत कौर पूर्व अध्यक्ष सरदार करतार सिंह एवं अन्य पदधारी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में उपस्थित हुए।
    यहां संगत ने पिछले 8 महीने से गुरुद्वारा कमेटी में आपसी फूट के कारण विकास के कामों का नहीं होने का हवाला दिया। संगत की ओर से कहा गया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से बार-बार समाधान का निवेदन भी किया गया और हर मामले में उनकी और हाथ फैलाना पड़ रहा था। ऐसे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की उपस्थिति में नया प्रधान चुना जाना चाहिए। जो पक्ष विपक्ष नहीं कर इलाके की संगत को समान रूप से लेकर चले और गुरु घर की मर्यादा आदर्श को बढ़ावा दे।

     

    बाबा निरंजन सिंह नई कमेटी बनाने की अरदास की।
    पिछले कई सालों से विभिन्न कमेटी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे एवं धर्म प्रचार अकाली दल से सम्बन्धित सरदार कुलदीप सिंह गिल के नाम पर सहमति बनी और उनके नाम का प्रस्ताव दिया गया और संगत ने, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, जयकारा लगाकर अपनी परवानगी दे दी। बाबा जी ने पुनः नई कमेटी एवं इलाके की संगत पर कृपा करने की अरदास वाहेगुरु से की।
    नए प्रधान कुलदीप सिंह गिल ने संगत को आश्वस्त किया कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और गुरु घर के रुके हुए कामों को पूरा करेंगे।
    इधर संगत ने एकस्वर में कहा कि पुराने प्रधान कुलविंदर सिंह नए प्रधान को एक सप्ताह के भीतर चार्ज दे दें, इस बार संगत का फैसला उन्हें परवान करना होगा।

     

    कुलदीप सिंह गिल गुटबाजी से ऊपर रहे हैं और उन्हें समान रूप से तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह का नजदीकी माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसत्य की हमेशा होती है जीत – विकास सिंह
    Next Article भाजपा की टाप लीडरशिप और आरएसएस के बीच मतभेद

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.