सुन्दरनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ़्तार जमशेदपुर सुन्दरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा सुन्दरनगर पुलिस ने तीन केजी 500 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति की गिरफ़्तारी की है, गांजा का कुल क़ीमत डेढ़ लाख रूपये बताया जा रहा है, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गईं जिसके पास से यह गांजा बरामद किया गया है, उन्होंने बताया की इस व्यक्ति को डिलेवरी के लिए 15 हजार…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर :शहर में छाया अपराधियों का तांडव ,ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के कालू बगान में अपराधियों ने तांडव मचाया है .दो की संख्या में आए अपराधियों ने आनाधुन गोली चलाया, जिससे राहगीर एक बच्चा सहित दो लोगों को गोली लगी है, दोनों घायलों में एक को ईलाज के लिये एमजीएम लाया गया है, वही दूसरा घायल को टीएमएच ईलाज के लिए भेजा गया है, दोनों को पैर में गोली लगी है, जिससे दोनों खतरे से बाहर है, इधर गोली चलाकर भाग रहा दोनों अपराधियों में एक को लोगों ने…
*कुवैत अग्निकांड में मृतक राजधानी रांची के रहने वाले अली हुसैन का शव पहुंच रांची . *मृतक के परिजन को उपायुक्त ने सौंपा 05 लाख की अनुदान राशि का चेक *मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना अंतर्गत सौंपा गया चेक कुवैत के मंगाफ शहर की इमारत में हुए भीषण अग्निकांड में 40 से ज्यादा भारतीयों की हुई मौत हुई थी इसमें झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर के रहने वाली मोहमद अली हुसैन भी शामिल है ….. हिंदपीढ़ी निजाम नगर ,बच्चा मस्जिद रोड के रहने वाले मुबारक हसन के बेटे अली हसन 18 दिन…
झुमूर के आशिक और गणित के मालिक थे गुणधर महतो: गुरुचरण महतो सरायकेला: जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के पारगामा गांव में कल गुणधर महतो स्मृति मेला संपन्न हुआ। कल सुबह 8 बजे गुणधर महतो के समाधि स्थल पर उनके प्रति श्रद्धा रखने वाले ग्रामीणों, विद्यार्थियों और लोक संस्कृति से ताल्लुक रखने वाले तमाम लोगों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। मेला के संस्थापक व संरक्षक गुरुचरण महतो अपवाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके बाद सेकेंड हॉफ में संध्या 4 बजे से स्कूल-कॉलेज के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए अनेकों तरह के…
एसपी मनीष टोप्पो द्वारा गठित एसटीएफ टीम ने अवैध बालू लदे तीन हाइवा को किया जब्त गम्हरिया:जिले के एसपी मनीष टोप्पो द्वारा गठित एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन हाइवा को जब्त किया है। हालांकि तीनों हाइवा चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। एसटीएफ टीम को एक हाइवा (संख्या- जेएच05सीएच/5781) को टाटा-कांड्रा मार्ग पर स्थित आरआर एक्विकॉन्स प्लांट के अंदर धर्मकांटा में खड़ा मिला जिसे जब्त कर लिया। इसके अलावा दो हाइवा (संख्या- जेएच05बीके/1700 और जेएच05सीयू/9082) को मुख्य मार्ग से जब्त किया गया जिसे गम्हरिया थाना…
झारखण्ड घूमने आयी पश्चिम बंगाल के नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म , पांच आरोपी गिरफ्तार झारखंड के दुमका जिले के शिकारिपाड़ा थाना इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम दिया है। घटना 11 जून क़ी रात क़ी बताई जा रही है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल क़ी रहने वाली युवती झारखण्ड के दुमका जिले के शिकारिपाड़ा थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी इलाके में अपने एक रिस्तेदार के यहाँ शादी में पहुंची थी. शादी की रात हवस के पहले तीन भेड़ियों ने युवती को अकेली पाकर जबरन सुनसान इलाके…
किसानों के 2 लाख रुपये तक के ऋण होंगे माफः – बादल पत्रलेख , कृषि मंत्री किसानों के एनपीए लोन को भी सरकार करेगी माफ, बैंकों से मांगा गया प्रस्ताव राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की बैठक कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी बैंकों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। 31 मार्च 2020 तक किसानों द्वारा लिया गया 50 हजार से लेकर दो लाख तक के ऋण को वन टाईम सेंटलमेंट…
राजधानी वासियों को पानी दिलाने की मांग को लेकर पी.एच.डी कार्यालय का किया घेराव ,तालाबंदी कर गेट पर टांगा चूड़ी पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज में मेकन चौक से पी.एच.डी कार्यालय तक मार्च किया गया, मार्च पी.एच.डी कार्यालय पहुंचने के तत्पश्चात सभा में तब्दील हो गई, एवं पी.एच.डी कोई भी पदाधिकारी बात करने के लिए नहीं आए तो, मजबूरन पी.एच.डी गेट पर ताला बंद किया गया, एवं चूड़ियां टांग दी गई l इस प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा शक्ति की केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया l *केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा राजधानी रांची के…
साकची गुरुद्वारा कमिटी ने उपलब्धियों भरा दूसरा वर्ष पूरा किया प्रधान निशान सिंह ने संगत का जताया आभार; कहा आगे की सेवा कार्यों की फेहरिस्त तैयार मौजूदा प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में साकची गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी ने 12 जून को अपने कार्यकाल के उपलब्धि भरे दो वर्ष पूरा किये। इस मौके पर उत्साहित निशान सिंह ने साकची की साध संगत का धन्यवाद सहित आभार जताते हुए कहा कि आगे के सेवा कार्यों की फेहरिस्त भी तैयार है। अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की एक समीक्षा बैठक में निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने संगत से…
\बिजली समस्या को दूर करने के लिए विद्युत अधीक्षक अभियंता को पत्र लिखकर दिया गया अल्टीमेटम देवघर: आजसू पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा देवघर विद्युत सर्कल के विद्युत अधीक्षक अभियंता को पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया कि अगर 7 दिनों के अंदर बिजली पावर कट नहीं सुधरी तो आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा आपके ऑफिस की तालाबंदी करने पर मजबूर होगी | देवघर जिले के कई मोहल्ले में इन दिनों बिजली की समस्या से लोग काफी परेशान हैं | लोड सेटिंग के वजह से लोगों को इस भीषण गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ता…
