स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं : आदित्य ठाकरे मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को दावा किया कि यदि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से होते तो भाजपा केवल 40 सीटें ही जीत पाती। ठाकरे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के परिणाम को भी “धोखाधड़ी” करार दिया, जहां शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के रवींद्र वायकर से 48 मतों से हार गए। विधायक…
Author: Devanand Singh
केंद्र सरकार कम से कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे : अखिलेश यादव लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि वह कम से कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘विभिन्न परीक्षाओं का पेपर लीक होना, परीक्षा में केंद्र से लेकर ‘सॉल्वर’ तक की धांधली होना, परीक्षा कराने वाली एजेंसी का काम शक के घेरे…
झारखण्ड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन झिलिंगगोड़ा निवास से रांची हुए रवाना लोकसभा चुनाव से भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे विधानसभा चुनाव में गठबंधन:चम्पाई सोरेन झारखण्ड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन अपने झिलिंगगोड़ा निवास से रांची हुए रवाना, जिला के डीसी रवि शंकर शुक्ला जिला के एसपी ने गार्ड ऑफ़ ऑनर्स दे कर रवाना करवाया, मुख्यमंत्री रांची जाने से पूर्व मिडिया से बातचीत मे कहा कि लोकसभा से भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे विधानसभा चुनाव मे गठबंधन दिखाएगा, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीत कर पुनः सरकार बनाने का दावा किया है, उन्होंने 200 यूनिट बिजली मुफ्त और आर्थिक सहयोग झारखंड…
पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी के कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराने से 15 लोगों की मौत, 60 घायल ओडिशा के राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को पड़ोसी पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत पर शोक जताया है। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी रेल दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। राजभवन ने एक संदेश में कहा, “राज्यपाल पश्चिम बंगाल में हुई दुखद…
चुनावी मोड में बीजेपीः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया झारखंड का चुनाव प्रभारी, हिमंता विश्व सरमा बने सह प्रभारी रांचीः भारतीय जनता चुनावी मोड में आ गई है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है.बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी…
नीट परीक्षा में एनटीए अधिकारी समेत कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी: प्रधान भुवनेश्वर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), 2024 के आयोजन में अनियमितताओं में यदि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारी शामिल पाए गए तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रधान ने रविवार को ओडिशा के संबलपुर की अपनी यात्रा के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीट के आयोजन में दो प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ छात्रों को कृपांक (ग्रेस…
आरएसएस की सहयोगी के तौर पर काम कर रही एनसीईआरटी, संविधान पर हमला कर रही: जयराम रमेश नयी दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों में संशोधन को लेकर विवाद के बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को आरोप लगाया कि यह संस्था 2014 से आरएसएस की सहयोगी के रूप में काम कर रही है और संविधान पर हमला कर रही है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-2024 परीक्षा में कृपांक (ग्रेस मार्क) विवाद के लिए एनसीईआरटी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप…
भीषण गर्मी से डीजल की मांग घटी, जून में बिक्री में चार प्रतिशत की गिरावट नयी दिल्ली: देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण यात्रा में कमी आने से जून में डीजल की मांग में गिरावट आई है। ईंधन की बिक्री, जो परंपरागत रूप से चुनाव के दौरान बढ़ जाती है, इस वर्ष प्रवृत्ति के विपरीत रही है तथा मासिक आधार पर इसमें गिरावट आ रही है। यह गिरावट अब आम चुनाव के समाप्त होने के बाद भी जारी है। डीजल की बिक्री एक से 15 जून के दौरान पिछले साल की समान अवधि की…
दिल्ली जल संकट : भाजपा का ‘आप’ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और सांसदों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ शहर भर में प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी की बोतलें लेकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत के विरोध में मटके फोड़े। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नलों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होने के कारण लोग बीमार हो रहे…
पावो नूरमी खेलों से ओलंपिक की तैयारियों की शुरुआत करेंगे नीरज चोपड़ा तुर्कू : 17 जून (भाषा) मामूली चोट से उबरने के लिए कुछ समय तक आराम करने वाले ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मंगलवार को यहां पावो नूरमी खेलों में भाग लेकर पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत करेंगे। चोपड़ा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को जर्मनी के किशोर एथलीट मैक्स डेहनिंग की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जो 90 मीटर तक भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों…
