Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया
    Breaking News Headlines

    ओडिशा के राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी के कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराने से 15 लोगों की मौत, 60 घायल

     

    ओडिशा के राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया

    ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को पड़ोसी पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत पर शोक जताया है।

    बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी रेल दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

     

     

    राजभवन ने एक संदेश में कहा, “राज्यपाल पश्चिम बंगाल में हुई दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर दुखी हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।”

    माझी ने भी पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास हुई रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है। इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए माझी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जतायी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

     

     

     

    पटनायक ने कहा, “पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई दुखद मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं ट्रेन दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

    पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस के बीच सोमवार को हुई टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

     

     

     

     

    ,

     

     

     

    असम के मुख्यमंत्री ने रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस की टक्कर में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

    शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच हुई दुखद टक्कर अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।”

    “मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

     

     

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है।”

    उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मैंने अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों का सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।”

    दुर्घटना के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए सोमवार को पश्चिम बंगाल रवाना हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीड़ितों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

     

     

    सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।”

    भीषण टक्कर के कारण कंचनजंघा एक्सप्रेस के पीछे के दो डिब्बे तुरंत ही पटरी से उतर गए जबकि एक अन्य डिब्बा मालगाड़ी के इंजन के ऊपर चढ़ गया था।

    अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य में परेशानी उत्पन्न हो रही है।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी मोड में बीजेपीः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया झारखंड का चुनाव प्रभारी, हिमंता विश्व सरमा बने सह प्रभारी
    Next Article झारखण्ड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन झिलिंगगोड़ा निवास से रांची हुए रवाना

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.