Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं : आदित्य ठाकरे
    Breaking News Headlines राजनीति

    स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं : आदित्य ठाकरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं : आदित्य ठाकरे

    मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को दावा किया कि यदि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से होते तो भाजपा केवल 40 सीटें ही जीत पाती।

    ठाकरे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के परिणाम को भी “धोखाधड़ी” करार दिया, जहां शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के रवींद्र वायकर से 48 मतों से हार गए।

     

     

    विधायक ने दावा किया, “सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके हमारी जीत छीन ली गयी।”

    ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी मुंबई उत्तर पश्चिम सीट के चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका के साथ अदालत का रुख करेगी। उन्होंने दावा किया, “अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होते तो भाजपा 240 नहीं बल्कि केवल 40 सीटें जीतती।”

    उल्लेखनीय है कि मुंबई में वनराई पुलिस ने वायकर के रिश्तेदार के खिलाफ गोरेगांव (जो वायकर के निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है) में एक मतगणना केंद्र पर 4 जून को आम चुनावों के परिणाम घोषित होने के दिन मोबाइल फोन का कथित रूप से इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया है।

     

     

    शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल परब ने कहा, “हमें संदेह है कि मोबाइल फोन (जांच के दौरान जब्त किया गया) बदल दिया गया होगा।”

    उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को उपलब्ध जानकारी के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए और कीर्तिकर को विजेता घोषित करना चाहिए।

    उन्होंने कहा, “घोषित चुनाव परिणाम संदिग्ध हैं। हम कानूनी रास्ता अपना रहे हैं। हम एक या दो दिन में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।”

     

     

    परब ने कहा कि मुंबई उत्तर पश्चिम सीट के लिए मतगणना प्रक्रिया 19वें राउंड तक ठीक थी, लेकिन उसके बाद कोई पारदर्शिता नहीं रही।

    उन्होंने कहा, “19वें राउंड तक हमारे मत विपक्षी उम्मीदवार से 650 अधिक थे।”

    परब ने यह भी दावा किया कि कई स्थानों पर उम्मीदवारों को फॉर्म 17सी और 17सी 2 (मतदान की संख्या से संबंधित) नहीं दिए गए।

    उन्होंने दावा किया, “मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट की निर्वाचन अधिकारी को लगातार किए गए फोन कॉल की भी जांच होनी चाहिए। वह फोन पर बात करने के लिए कई बार अपनी सीट से हट जाती थीं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार कम से कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे : अखिलेश यादव
    Next Article जवाहरलाल शर्मा और पत्रकार अन्नी अमृता ने केडी फ्लैट की सड़क के मुद्दे पर डीसी से मिलकर उठाए सवाल,शहर में किसकी सरकार?

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    June 5, 2026

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

    झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.