Author: Devanand Singh

गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी नयी दिल्ली:     केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में एक बस पर हुए आतंकी हमले की जांच सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नौ जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास आतंकियों ने हमला कर दिया और 53 सीट वाली बस गोलीबारी…

Read More

पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना : राहत कार्यों का जायजा लेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। पश्चिम बंगाल के रंगापानी स्टेशन के पास हुई इस ट्रेन दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद ही रेल मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर…

Read More

जम्मू में धार्मिक उत्साह के साथ ईद-उल-अजहा मनाया गया जम्मू: जम्मू क्षेत्र में सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र हुए और शांति एवं समृद्धि के लिए दुआएं की। जम्मू में ईदगाह रेजीडेंसी रोड, मक्का मस्जिद और जामा मस्जिद खटीकन तालाब में सैकड़ों मुसलमानों ने आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी। धार्मिक विद्वानों ने इस दिन के महत्व और पारंपरिक कुर्बानी के दर्शन के बारे में विचार रखे। इस दिन के लिए अधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की…

Read More

बिहार : गंगा दशहरा पर पटना में गंगा नदी में नाव पलटी, परिवार के चार लोग लापता पटना. पटना में गंगा नदी में अचानक नाव पलग गई. नाव पर सवाल परिवार के 17 लोग नदी में डूबने लगे. फौरन स्थानीय तैराकों और नाविकों उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे. 13 लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया. वहीं परिवार के चार लोगों की तलाश जारी है. इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने एसडीआरएफ की…

Read More

प.बंगाल में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस में टक्कर से पांच लोगों की मौत, 30 घायल कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में रंगापानी स्टेशन के पास सोमवार को एक मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी…

Read More

जमशेदपुर :पूरे उत्साह के साथ मनाया बकरीद ,लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की दी शुभकामनाएं मुसलमानों के पवित्र त्यौहारों में से एक बकरीद आज शहर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सोमवार को निर्धारित समय के तहत शहर के ईदगाह और मस्जिदों में सामुदायिक रूप से नमाज अदा की गई और लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दी. बता दे कि ईद के 70 दिन बाद ईद- उल- अजहा यानी बकरीद मनाया जाता है. इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. मुस्लिम समाज के लोगों के लिए बकरीद का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण…

Read More

चाईबासा के गुवा में सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत चार भाकपा नक्सली मारा गया है. मुठभेड़ किया घटना जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई है. वहीं सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है. जबकि मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है. घटना की पुष्टि करते हुए…

Read More

विधायक सरयू राय ने रामाधीन बागान और मनिफीट क्षेत्र का दौरा किया, समस्या समाधान के लिए आश्वासन दिया गया जमशेदपुर . सोमवार की सुबह संपर्क समस्या समाधान के तहत माननीय विधायक सरयू राय जी ने आज रामाधीन बागान एरिया और मनिफीट एरिया का भ्रमण करके लोगों से बात किया और उनकी समस्याओं को जाना साथ ही रोड नाली बिजली चापाकल की जो समस्याएं थी। उसको जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। रामदीन बागान में 2A के रोड में पाया गया की घरों के बगल से एक नाला गया है। जो टाटा मोटर्स का पानी निकाल कर बस्तियों के…

Read More

भाजपा की नई सरकार ने शपथ लेते ही युवा सपनों पर फिर से प्रहार शुरू कर दिया: डॉ. अजय जमशेदपुर के पूर्व चर्चित एसपी और पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार वापस जमशेदपुर आ गये हैं और कल उन्होंने जमशेदपुर के साकची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। डॉ अजय ने कहा नीट यूजी का आयोजन 5 मई 2024 को देश भर में 4,750 केंद्रों पर किया गया. जिसमें 23 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे।इसके बाद रिजल्ट 14 जून को आना था. लेकिन यह 4…

Read More

गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने चुनाव आयोग की खर्च सीमा से ज्यादा पैसा किया खर्च! गठबंधन प्रत्याशी के ऊपर चुनाव आयोग और भाजपा होगी गंभीर भाजपा इसको लेकर चुनाव आयोग और निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर करेगा कार्रवाई की मांग गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती को आयकर विभाग को देना होगा पैसे का हिसाब   लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के निर्देश 95 लाख से अधिक कोई भी प्रत्याशी खर्च नहीं कर सकता जमशेदपुर :चुनावों को लेकर भले ही चुनाव आयोग कितनी ही सख्ती क्यों न दिखाए, लेकिन अधिकांश प्रत्याशी चुनाव आयोग के नियमों को ठेंगा दिखाने में पीछे नहीं रहते…

Read More