Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना : राहत कार्यों का जायजा लेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया शोक व्यक्त
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना : राहत कार्यों का जायजा लेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया शोक व्यक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2024Updated:June 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना : राहत कार्यों का जायजा लेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए।

    पश्चिम बंगाल के रंगापानी स्टेशन के पास हुई इस ट्रेन दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए हैं।

     

     

     

    दुर्घटना के तुरंत बाद ही रेल मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा एनएफआर जोन में हुआ। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।”

     

     

     

    रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “उत्तर सीमांत जोन में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) के समन्वित प्रयासों से तेजी से बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।”

     

     

     

     

    पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया

    नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में रंगापानी स्टेशन के पास सोमवार को एक मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए।

     

     

     

    उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

     

     

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में ट्रेन दुर्घटना के कारण लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू में धार्मिक उत्साह के साथ ईद-उल-अजहा मनाया गया
    Next Article गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.