आजादी के बाद , मजदूरों और किसानों के पहले संयुक्त कार्यक्रम की 42वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज पूरे देश के साथ कोल्हान क्षेत्र में भी सीटू और किसान सभा के सदस्यों ने “किसान मजदूर एकता दिवस” मनाया । 42 साल पहले 19 जनवरी, 1982 को मजदूर, किसान और खेतिहर मजदूरों वर्ग के मांगों के साथ दयनीय अस्तित्व में जी रहे जनता के सभी तबकों के जीवन और आजीविका सम्बंधित मांगों को लेकर, स्वतंत्र भारत के इतिहास में, पहली बार किसान और मजदूर एक दिन की देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल हुए थे। 19 जनवरी 1982 की आम हड़ताल…
Author: Devanand Singh
बिहार में सियासी सरगर्मी तेज, JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू-तेजस्वी ‘इंडिया’ गठबंधन में अब तक सीट बंटवारा नहीं होने से नाराज बताए जा रहे बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में जहां सियासत गर्म हो गई है, वहीं, इन नेताओं की मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास…
सोलापुर रैली में भावुक हुए पीएम मोदी, रोते हुए बोले- काश बचपन में मुझे भी ऐसे घर में रहने का मौका मिलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सोलापुर में PM आवास योजना के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा काश, बचपन में मुझे भी ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। उन्होंने कहा आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसायटी का उद्घाटन किया गया है। आवास योजना के लाभार्थियों में हथकरघा श्रमिक, विक्रेता, पावरलूम श्रमिक, कचरा बीनने वाले, बीड़ी श्रमिक और ड्राइवर शामिल हैं। पीएम…
‘भाजपा आदिवासियों को जंगलों तक ही सीमित रखना चाहती है’, असम से राहुल गांधी ने साधा निशाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों को जंगलों तक सीमित रखना चाहती है और उन्हें शिक्षा तथा अन्य अवसरों से वंचित करना चाहती है। राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस मूल निवासियों के तौर पर संसाधनों पर ‘आदिवासियों’ के अधिकारों को मान्यता देती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आपको आदिवासी कहते हैं जिसका अर्थ है आदि काल से…
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मनाया विवेकानंद जयंती सह समर्पण दिवस। “ग्राहक पंचायत ने सदैव स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर चलते हुए शोषण मुक्त समाज के निर्माण का प्रयास किया है”- उक्त बातें कही गई अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले आयोजित विवेकानंद जयंती सह समर्पण दिवस समारोह में डॉक्टर अनीता शर्मा के द्वारा । इस समारोह का आयोजन केबुल क्लब टिनप्लेट में किया गया था। इस समारोह का आरंभ स्वामी विवेकानंद जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया ।…
22 जनवरी को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, ‘ इस दिन सभी लोग अपने घरों दीप जलाएं’ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में AMRUT 2.0 योजना का उद्घाटन किया। AMRUT 2.0 को देश के सभी वैधानिक कस्बों में सभी घरों में कार्यात्मक नल के माध्यम से जल आपूर्ति की सार्वभौमिक कवरेज और सीवरेज/सेप्टेज प्रबंधन की कवरेज प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वहीं इस दौरानम हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया, राज्यपाल रमेश बैस और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार भी मौजूद…
गम्हरिया : गुरुवार की शाम गम्हरिया रेलवे स्टेशन से सिनी को ओर जाने वाले डाउन ट्रैक के पोल संख्या 260/ 20 के समीप उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. इसमें से एक व्यक्ति के शव के पास से ड्राइविंग लाइसेंस और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का एडमिट कार्ड बरामद किया गया है. जिससे मृतक की पहचान रविंद्र कुमार दास के रूप में की गई है. ड्राइविंग लाइसेंस में जो पता दर्ज है उसमें आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना टच प्वाइंट का जिक्र है. वहीं एक और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है.…
जमशेदपुर : राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एकदिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे. जहां उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है. इससे पूर्व श्री कुलश्रेष्ठ ने महाराणा प्रताप सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद हिंदू पीठ पहुंचे जहां उन्होंने गणेश वंदना की. साथ ही हिंदूवादी संगठनों के नेताओं से वार्ता किया और उनके सवालों के जवाब दिए. एक सवाल के जवाब में कुलश्रेष्ठ ने बताया कि देश में इन दिनों अजीब तरह के विवाद को जन्म दिया जा रहा है. राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं के आस्था का विषय है. इसपर किसी को भी बयानबाजी से बचना चाहिए. उन्होंने कहा…
देश के वीर सपूत महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि के मौके पर आम से लेकर खास लोगों ने महाराणा कों श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीँ एक कार्यक्रम मे शामिल होने शहर पहुंचे राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने भी इस दौरान महाराणा कों नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. झारखण्ड क्षत्रीय संघ के द्वारा साकची महाराणा प्रताप चौक पर इसको लेकर एक सभा का आयोजन किया गया था, बता दें आज संघ के द्वारा वीर महाराणा नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे शामिल होने राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जमशेदपुर पहुंचे, जहाँ संघ के तमाम…
जमशेदपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन के साथ टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को भी जागरूकता अभियान में जुट गई है. शुक्रवार को जुस्को की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया, जिसमें जमशेदपुर के एसएसपी, जुस्को के पदाधिकारी एवं यूनियन के नेता मौजूद रहे. इस दौरान 60 सुरक्षा वाहन प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जमशेदपुर एसएसपी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से शहर की सड़कों पर वाहनों का भार बढ़ रहा है और हर दिन हादसे हो रहे हैं वह चिंता…
