झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम इकाई की ओर से केंद्रीय कमेटी के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. गोलमुरी स्थित संत जोसेफ मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रही. इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के सचिव रविंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के लगातार प्रयासों के बाद झारखंड सरकार ने संघ के ज्यादातर मांगों को मान लिया है. इसी उपलक्ष्य में यह…
Author: Devanand Singh
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत ‘रन फॉर सेफ्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें “रन फॉर सेफ्टी” (पैदल मार्च) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इंडोर स्टेडियम सरायकेला से भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला तक पैदल मार्च कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2024 के तहत जागरूकता उदेश्य से इंडोर स्टेडियम सरायकेला से भगवान बिरसा स्टेडियम सरायकेला तक “रन फॉर सेफ्टी” (पैदल मार्च) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फॉर सेफ्टी अभियान का जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला,…
रामभक्ति में डूबे मॉरीशस के लोग, रामभजन शेयर कर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ये अद्भुत है अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बस दो दिन शेष रह गए हैं। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश-विदेश में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के लोगों की ओर से गाए गए एक रामभजन और कथा को शेयर किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर इस गाने को शेयर करते हुए लिखा, “मॉरीशस के अद्भुत लोगों ने अपनी परंपराओं को संरक्षित रखा है…
हिंदू सेना ने दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदला, लगाया अयोध्या मार्ग का स्टीकर हिंदू सेना ने दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदल कर अयोध्या मार्ग कर दिया। दरअसल, हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड रोड की पट्टिका पर अयोध्या मार्ग का स्टीकर चिपका दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्टीकर को हटा दिया। हिंदू सेना काफी समय से बाबर रोड का नाम बदलने की मांग उठा रही थी। दक्षिणपंथी संगठन ‘हिंदू सेना’ ने शनिवार को मध्य दिल्ली के बाबर रोड साइनबोर्ड को विरूपित कर दिया और इसका नाम बदलने…
हैदराबाद से अयोध्या पहुंचा 1265 किलो का लड्डू, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज 5वां दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से 1265 किलो का लड्डू का प्रसाद अयोध्या पहुंचा है। इस लड्डू को तैयार करने वाले श्रीराम केटरिंग सर्विस के एन नागाभूषणम ने कहा कि भगवान ने मेरे परिवार और व्यापार को आशीर्वाद दिया है। मैंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मैं जीवित हूं, प्रत्येक दिन एक किलो लड्डू बनाऊंगा। मैं भोजन प्रमाणपत्र भी लाया हूं। ये लड्डू एक महीने तक चल…
दिल्ली में कोहरे के कारण की कई फ्लाइट्स लेट और कई हुईं रद्द दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री अपनी निर्धारित उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं और कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं। दिल्ली में ठंड की वजह से 11 ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। ANI ने इन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है। दिल्ली में कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण आईजीआई हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन में देरी हुई…
रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर अयोध्या से आई, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर लें दर्शन रामलला के चेहरे वाली एक संपूर्ण तस्वीर सामने आई है. इसमें रामलला की पूरी छवि स्पष्ट नजर आ रही है. यह तस्वीर मूर्ति के निर्माण के दौरान की है. हालांकि बृहस्पतिवार को जब रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया गया उस वक्त उनकी प्रतिमा पर कपड़े की पट्टी लिपटी हुई थी और उनका चेहरा ढका हुआ था. 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उनके चेहरे की पट्टी हटाई जाएगी. दरअसल, आज जो तस्वीर सामने आई है…
यूरोप से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई भारत में ठंड, कई राज्यों में बारिश की संभावना दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में बीते कई दिनों से सर्दी का सितम जारी है. देश के कई हिस्सों में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड से लोग बेहाल हैं. मौसम का मिजाज बीते कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है. शुक्रवार को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के दक्षिणी तट और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई तो वहीं, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और सिक्किम में एक या…
न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया क्राइस्टचर्च : पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली। चौथे टी20 मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 158 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में भी पाकिस्तान की बैटिंग कुछ खास नहीं रही। मोहम्मद रिजवान को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज भी क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत…
‘कर्मा कॉलिंग’ में भूमिका पाने के लिए नम्रता सेठ को करना पड़ा कड़ा मुकाबला ‘कर्मा कॉलिंग’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री नम्रता सेठ ने बताया कि इस भूमिका को हासिल करने के लिए उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी। भूमिका पाने के बारे में बात करते हुए नम्रता ने कहा, “मुझे कई दौर के ऑडिशन से गुजरना पड़ा। यह एक ऐसी भूमिका थी, जिसे मैं वास्तव में करना चाहती थी।” “मुझे इससे बहुत जुड़ाव महसूस हुआ, जब रूचि मुझसे मिली, तो उसे तुरंत लगा कि मैं कर्मा हो सकती हूं। उसने मुझमें चरित्र देखा।” कर्मा कॉलिंग में…
