जमशेदपुर पुलिस के द्वारा 26 जनवरी और 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में रामलला के मूर्ति स्थापना को लेकर जमशेदपुर में भी कई कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिसको देखते हुए जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने तमाम अपने पदाधिकारी के साथ पीसीआर पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थान पर नजर बनाए हुए थे। वहीं पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा की हमारे टाइगर मोबाइल के जवान और पीसीआर के जवान रात्रि गस्ती में रहते हैं। सभी जवानों को अभी ब्रीफिंग की गई है। ताकि शहर में किसी तरह की…
Author: Devanand Singh
वॉशिंगटन. अदन की खाड़ी और लाल सागर में ईरान समर्थित हूती आतंकियों का मर्चेंट शिप और टैंकरों पर हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार तड़के दावा किया कि उन्होंने अदन की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमला किया है. हूती ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि उनके ‘नौसेना’ बलों ने केम रेंजर पर कई मिसाइलों से सीधा हमला किया है.” हालांकि हूती ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन में किए गए हमले की ज्यादा जानकारी नहीं दी. लाल सागर…
तेल अबीव। आतंकी संगठन हमास की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है. हमास के आतंकियों ने एक इजराइली सैनिक की हत्या कर दी थी, फिर उसका सिर काटकर गाजा में 10 हजार डॉलर यानी 8 लाख, 32 हजार रुपए में नीलाम करने की कोशिश की थी. शहीद इजराइली सैनिक के पिता ने एक टीवी को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया. डेविड ताहर नाम के शख्स ने दावा किया कि हमास के आतंकियों ने उनके 19 साल के बेटे का गला काटकर हत्या की और सिर काटकर गाजा ले गए. कटे हुए सिर को इजरायली सैनिक…
नई दिल्ली। मणिपुर में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही उग्रवादियों ने थौबल पुलिस मुख्यालय पर भी हमला करके तीन जवानों को घायल कर दिया है. मणिपुर में भड़की इस हिंसा में 61 वर्षीय ओइनम बमोलजाओ और उनेक 35 वर्षीय पुत्र ओइनम मोनिटोम्बा की गुरुवार को विष्णुपुर जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी गई है. वहीं, गांव की रक्षा के लिए तैनात 54 वर्षीय थियाम सोमेन को उसी जिले के प्रतिद्वंद्वी समुदाय के सशस्त्र लोगों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक बीते…
नई दिल्ली. दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गुरुवार रात को एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के मुताबिक आग में झुलसने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां रवाना हो गईं. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. दिल्ली फायर सर्विसेज के फायर ऑफिसर एसके दुआ ने एएनआई को बताया कि उन्हें तमपुरा इलाके के एक मकान में आग लगने की सूचना मिली. तत्काल प्रभाव से यहां फंसे 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी…
प्रयागराज. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि कुंवारी बेटियों को, धर्म व उम्र के निरपेक्ष, घरेलू हिंसा कानून के तहत अपने माता-पिता से गुजारा भत्ता हासिल करने का अधिकार है. न्यायमूर्ति ज्योत्स्ना शर्मा ने नईमुल्लाह शेख व एक अन्य व्यक्ति की याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अविवाहित बेटियां, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम अथवा उनकी उम्र चाहे जो हो, गुजारा भत्ता हासिल करने की हकदार हैं. कोर्ट ने कहा कि हालांकि जब मुद्दा केवल गुजारा भत्ता से जुड़ा न हो तो पीडि़त व्यक्ति को घरेलू…
दिसपुर. कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा असम में पहुंची, यही कारण है कि असम में भाजपा बनाम कांग्रेस जबरदस्त तरीके से जारी है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने का आरोप लगाया है. तो वहीं राहुल गांधी ने हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बता दिया. भाजपा जहां इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने…
वडोदरा. गुजरात के वडोदरा में गुरुवार दोपहर हरणी लेक में एक नाव पलट गई. इस हादसे में 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई. नाव में सवार बाकी 10 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि उनकी हालात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. सूत्रों के अनुसार वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के टीचर बच्चों को लेकर पिकनिक मनाने के लिए हरणी लेक ले गए, जहां पर नाव में घूम रहे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे यह हादसा हुआ है, नाव में सवार…
यमन. अरब सागर में यमन के पास फिर से एक जहाज पर ड्रोन अटैक किया गया है. अटैक के बाद जहाज में आग भी लग गई. हालांकि समय रहते इस पर काबू पा लिया गया. जेन्को पिकार्डी नाम के इस जहाज पर मार्शल आइलैंड का फ्लैग लगा हुआ था. भारतीय नेवी के अनुसार हमले के वक्त जहाज अदन की खाड़ी में यमन के अदन पोर्ट से करीब 111 किमी दूर था. अटैक के तुरंत बाद जहाज ने मदद के लिए सिग्नल भेजा. जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स सवार हैं. जिसमें से 9 भारतीय हैं. हमले में किसी…
‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी आत्रे ने अपने किरदार के एआई वर्जन को निभाने के बारे में खुलकर बात की और कहा कि कैसे वह हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करती हैं। अभिनेत्री ने कहा, ”जब भी मुझे कुछ अलग करने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए सबसे अच्छा होता है कि मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ करूं और मुझे कई मौके मिले हैं। हाल ही में मैंने अंगूरी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वर्जन निभाया है और एक अभिनेत्री के रूप में मैंने बहुत कुछ सीखा…
