Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल सरकार सस्ती कीमतों पर आलू बेचने के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद लेगी
    Breaking News Headlines

    बंगाल सरकार सस्ती कीमतों पर आलू बेचने के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद लेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बंगाल सरकार सस्ती कीमतों पर आलू बेचने के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद लेगी

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने वहनीय मूल्यों पर आलू बेचने के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सहायता लेने का निर्णय लिया है। एक मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    सरकार ने यह कदम दूसरे राज्यों के कारोबारियों को आलू बेचने के कारण प्रशासन के कथित उत्पीड़न के विरोध में व्यापारियों की हड़ताल के चलते उठाया है।

     

     

    राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा कि व्यापारियों की हड़ताल के कारण आलू की आपूर्ति बाधित न हो, इसक लिए यह निर्णय लिया गया है और सरकार पिछले कुछ दिनों से इसकी बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए उपाय कर रही है।

    मन्ना ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आलू की स्थिर आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार ने सुफल बांग्ला नेटवर्क के साथ एसएचजी को शामिल करने का निर्णय लिया है, जिसके लगभग 500 निर्धारित या सचल बिक्री केंद्र हैं। हम ‘कोल्ड स्टोरेज’ में अपने 20 प्रतिशत आलू का उपयोग करेंगे। कोल्ड स्टोरेज इकाइयों से वे 26 रुपये प्रति किलोग्राम पर आलू की आपूर्ति करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपूर्ति बाधित न हो।’’

     

     

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में अधिकारियों को आलू सहित सब्जियों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया था। जमाखोरी रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित ‘कार्य बल’ बाजारों में छापेमारी कर रही है।

    एक अधिकारी ने कहा, इससे बाजार में आलू की कीमतें थोड़ी कम हो गई हैं, लेकिन व्यापारियों की हड़ताल से आलू की आपूर्ति बाधित हो सकती है।

    बाजारों में आलू का खुदरा मूल्य 35 रुपये से लेकर 38 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।

    प्रगतिशील आलू व्यापारी संघ (पीपीटीए) के सदस्य आगे की रणनीति तय करने के लिए दिन में एक बैठक करेंगे।

     

     

     

    पीपीटीए सचिव लालू मुखर्जी ने कहा, ‘‘हम अगली कार्रवाई तय करने के लिए आज बैठक करेंगे। राज्य सरकार की ओर से समाधान का आश्वासन मिला है, हड़ताल वापस ली जा सकती है।’’

    उन्होंने कहा कि व्यापारी सस्ती कीमत पर आलू बेचने के खिलाफ नहीं हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम विशेष आकार के आलू का निर्यात कर रहे हैं जिनकी राज्य में खपत नहीं होती है। अगर राज्य बिना छटाई और ग्रेडिंग के 26 रुपये प्रति किलोग्राम पर आलू खरीदता है तो हम निर्यात नहीं रोकेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी शिव शंकर सिंह ने खिलाड़ियों के बीच वितरित किए खेल सामग्री
    Next Article अमरनाथ यात्रा: जम्मू से गुफा मंदिर के लिए 2,900 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

    Related Posts

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.