एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट, डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर हुए लॉक एक्सएलआरआइ के शैक्षणिक सत्र 2022-2024 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ. दो वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ) बैच के सभी 509 स्टूडेंट लॉक हो गए. इस बार भी एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हो गये. इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 154 कंपनियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के कुल 509 विद्यार्थियों के बीच 519 स्वदेश में जबकि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑफर दिया. इसमें…
Author: Devanand Singh
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- जिनके होश ठिकाने नहीं वह काशी के युवाओं को नशेड़ी कह रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, ”कांग्रेस के युवराज कहते हैं कि काशी और यूपी के युवा ‘नशेड़ी’ हैं। यह कैसी भाषा है? अब वे अपनी हताशा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर निकाल रहे हैं। युवा यूपी के लोग विकसित राज्य बनाने…
JSSC CGL परीक्षा में हुई धांधली एवं प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई जाँच की माँग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा इस विषय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक मामला पूरी तरह से प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ी करता है सरकार को इस मामले पर जवाब देनी चाहिए आखिर क्यों झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा दिया हम सब इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर राज्यपाल को…
साइबर अपराधियो के खात्मे में जुटी गिरिडीह पुलिस को फिर मिली सफलता, सात गिरफ्तार, कई राज्य में अपराध कर चुके दो शातिर भी गिरफ्तार गिरिडीह : साइबर अपराधियो के खात्मे में जुटे गिरिडीह पुलिस को एक के बाद एक सफलता हाथ लग रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के भीतर सात अपराधियो को पुलिस ने एक बार फिर दबोचा, और इन अपराधियो के पास से पुलिस ने बड़े पैमाने पर समान भी बरामद किए। बरामद समानों में चार बाइक, 41 मोबाइल, 52 सिम कार्ड और चार एटीएम कार्ड शामिल किया गया है। जबकि गिरफ्तार…
मानगो में नाली बनी ही नहीं नगर निगम ने लगवाया शिलापट। मध्य रात्रि में संवेदक ने लगाया शीलापट, लोगों ने जमकर काटा बवाल । बन्ना गुप्ता और सुरेश यादव की जुगल जोड़ी के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है मानगो -विकास सिंह मानगो बालीगुमा बगान एरिया में लगभग साढ़े पांच लाख रुपए की लागत से बन रही नाली का स्थल परिवर्तन संवेदक और अभियंता के द्वारा स्थानीय लोगों को अंधेरे में रखकर कर दिया गया । मानगो नगर निगम के द्वारा बालिगुमा बगान एरिया में संजय भुइंया के घर से सुरेंद्र सिंह के घर तक चार सौ…
पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत जिला में गठित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी/सहायक पदाधिकारी की उपस्थिति में कोषांग द्वारा अब तक संपादित कार्यों की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुल 1344 मतदान केंद्र है। जिसमें जिला अंतर्गत आने वाले सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 1284 मतदान केंद्र तथा खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 60 मतदान केंद्र हैं। जिले में कुल 10,62,566 मतदाता है तथा जिन में 5,20,037 पुरुष…
जन विश्वास यात्रा में जननायक बनकर उभरे हैं तेजस्वी : सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर। बिहार में जन विश्वास यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जननायक बनकर उभरे है। यात्रा जहां से भी गुजर रही है लोगों का जन सैलाब नजर आ रहा है। बिहार की जनता को तेजस्वी प्रसाद यादव से काफी उम्मीद है। इतना विशाल जन सैलाब देखकर राजनीतिक जानकारों को भी सोचने पर विवश कर दिया है। आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का जलवा दिखाई देगा। बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता…
पाकुड़ जिला में लाभार्थी सम्पर्क अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला 24 से 27 फरवरी तक। प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी राजमहल लोकसभा क्षेत्र का लाभार्थी संपर्क अभियान हेतु कार्यशाला सम्पन्न होने के उपरांत अब लोकसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पाकुड़ जिला के 12 मंडलों में दिनांक 24 से 27 फरवरी तक किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के जानकारी देते हुए कहा कि विगत दिनों बड़हरवा में लोकसभा स्तरीय लाभार्थी संपर्क अभियान का कार्यशाला आयोजित किया गया था जिसमें में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद,प्रदेश सह…
पेवर्स ब्लॉक कार्य की हुई शुरुआत। आज दिनांक 23. 02 .2024 टेल्को स्थित मनिफीट शर्मा बागान में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के द्वारा माननीय विधायक श्री सरयू राय के सौजन्य से अनुशंशा की गई पेवर ब्लॉक सड़क का भूमि पूजन किया गया तथा बस्ती वासियों ने विधायक जी की अनुशंशा से खुश होकर विधायक जी को जनता की ओर से धन्यवाद किया है। शर्मा बागान निवासी राकेश कुमार ने बताया की बीते कई दिनों से यह हमारा रोड बहुत खराब था बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे और रोड में पानी जमा रहता था और पानी जमने के…
आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ फूटा वार्ड 17 की जनता का आक्रोश पानी के लिए नगर निगम कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन खोया संतुलन, गाली- गलौज और देख लेने की धमकी पर उतरी जनता, नदारद रही पूर्व पार्षद गर्मी की आहट पड़ते ही सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड- 17 की जनता इस बार आर- पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी है. वार्ड की जनता गुटों में बंटकर अलग- अलग तरीके से विरोध जता रही है. पिछले दिनों जहां पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने नगर निगम के प्रशासक और जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर…
