Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. अजय की बढ़ती लोकप्रियता से बिगड़ा ओझा का मानसिक संतुलन – राकेश साहू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डॉ. अजय की बढ़ती लोकप्रियता से बिगड़ा ओझा का मानसिक संतुलन – राकेश साहू

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डॉ. अजय की बढ़ती लोकप्रियता से बिगड़ा ओझा का मानसिक संतुलन – राकेश साहू

    25 वर्षों से भाजपा ने लोगों को ठगने का काम किया है.

    जमशेदपुर। डॉ. अजय कुमार की क्षेत्र में लगातार बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है, इसलिए बीजेपी महानगर अध्यक्ष द्वारा गलतबयानी कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है. गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने बीजेपी महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा द्वारा प्रेस में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में ओझा गलतबयानी कर रहे हैं. उनको मालूम होना चाहिए कि डॉ. अजय कुमार ने अपने संसदीय कार्यकाल में सांसद निधि से जमशेदपुर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में 50 हजार पौधे लगाए थे.

     

     

    जो आज वृक्ष बन गए है और शहर की हरियाली बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण को नियंत्रित करने में अहम भुमिका निभा रहे है. ये वृक्ष आज डॉ अजय कुमार के पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदना एवम् गंभीरता को प्रमाणित कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने मानगो पुल के दोनो ओर फुटपाथ पर भी बड़े गमलों में पौधे लगवाए थे, जिसकी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया था. जो बीजेपी की घटिया मानसिकता को दर्शाता है.

     

     

    साहु ने कहा कि डॉ अजय ने जो पेड़ लगाए उसका क्रेडिट तो उनको मिलना ही चाहिए. इससे बीजेपी नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है यह समझ से परे है. भाजपा को बताना चाहिए कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सांसद द्वारा कितने पौधे लगाए गए. शायद एक भी नहीं यही कारण है कि बीजेपी को डॉ. अजय कुमार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों से चिढ़ हो रही है. अजय कुमार की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपाईयों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. इसलिए बीजेपी नेताओं द्वारा अनर्गल प्रलाप किया जा रहा है.

     

     

    साहु ने कहा कि 25 वर्षों तक भाजपा ने मालिकाना के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया. क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर विश्वास कर 2014 में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. डबल इंजन सरकार रहने के बावजूद लोगों को मालिकाना हक नहीं मिला. आज भी लोग स्वंय को ठगा हुआ महसुस कर रहे है. इस बार जनता डॉ. अजय को अपनी जनप्रतिनिधि बनाने का मन बना चुकी है. जो परिलक्षित भी हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन
    Next Article भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    June 4, 2026

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    June 4, 2026

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.