गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें: ममता ने गांधी जयंती पर कहा कोलकाता, दो अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत के प्रति गांधीजी के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने वाले एक न्यायपूर्ण तथा समावेशी समाज के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गांधी जी की अहिंसा, सत्य और एकता की शिक्षाएं हर दिन लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गांधी जयंती…
Author: Devanand Singh
विकसित भारत की यात्रा में हर प्रयास ‘स्वच्छता से संपन्नता’ के मंत्र को मजबूत करेगा: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान आरंभ होने के 10 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को स्वच्छता और सफाई से संबंधित 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा कहा कि विकसित भारत की यात्रा में हर प्रयास ‘स्वच्छता से संपन्नता’ के मंत्र को मजबूत करेगा। राजधानी स्थित विज्ञान भवन में महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2024 कार्यक्रम…
केजरीवाल एक से दो दिनों में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे : आप नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस में ‘फ्लैगस्टाफ रोड’ पर स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास अगले एक दो दिनों में खाली कर देंगे क्योंकि उनके लिए नयी दिल्ली क्षेत्र में एक आवास तय हो गया है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए आएंगे। आप ने बुधवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि केजरीवाल अपने परिवार के साथ मंडी हाउस के पास फिरोज शाह रोड पर आप के राज्यसभा सांसदों को आवंटित…
अवैध बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर को प्रशासन द्वारा किया गया जप्त, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के निर्देश पर आदित्यपुर और गम्हरिया में अवैध बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर को जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खनन पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर और गम्हरिया थाना क्षेत्रों में नदी घाटों से बालू की अवैध निकासी की जा रही है। तत्पश्चात मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए खनन पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम…
मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,उपायुक्त ,वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित कई सामाजिक संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपयुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित कई सामाजिक संगठन के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपयुक्त अनन्य मित्तल वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठन के…
तेल अबीब। इजरायली सेना ने लेबनान में जमीनी ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों और बुनियादी ढांचों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी हमला शुरू किया है. इजराइली सेना ने कहा कि वे सीमा के नजदीकी गांवों को अपना निशाना बना रहे हैं. यहीं से हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमला करता है. IDF ने कहा कि इस हमले के लिए उनके सैनिकों ने हाल ही में ट्रेनिंग ली थी. IDF ने बताया कि ये हमला खुफिया जानकारी के आधार पर किया जा रहा है. इजराइली एयर फोर्स…
नई दिल्ली. फीस जमा नहीं कर पाने की वजह से आईआईटी-धनबाद में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र अतुल कुमार के प्रकरण पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. छात्र के हक में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी को उसका एडमिशन करने का निर्देश दिया है. याचिका करने वाला छात्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार छात्र का एडमिशन प्रतिष्ठित आईआईटी धनबाद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स में हुआ था. उसे 24 जून शाम 5 बजे तक एडमिशन सुरक्षित…
नई दिल्ली. सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार तीसरी तिमाही में कोई बदलाव नहीं किया है. सोमवार (30 सितंबर) को वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले अप्रैल-जून (वित्त वर्ष 25) और जुलाई-सितंबर (वित्त वर्ष 25) तिमाही में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. यानी, वित्त वर्ष 25 तिमाही के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) और किसान विकास पत्र (केवीपी) सहित सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मिलने वाले ब्याज दर अपरिवर्तित रहेंगी. पब्लिक प्रोविडेंट…
नई दिल्ली. कोयला कर्मियों को इस वर्ष 93,750 रुपए बोनस मिलेगा. रकम 9 अक्टूबर से पहले कर्मचारियों के एकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी. पिछले साल 85,000 रुपए बोनस मिला था. इस बार 8750 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इससे करीब 2.50 लाख कामगार लाभान्वित होंगे. ठेका मजदूरों को भी 8.33 फीसदी की दर से बोनस की राशि का भुगतान दीपावली के पहले किया जाएगा. नई दिल्ली में रविवार को जेबीसीसीआई स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया. सात घंटे चली मैराथन बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियन और प्रबंधन के बीच वर्ष 2023-24 के…
इस्राइली सेना ने दावा किया है कि हमास में लेबनान शाखा के प्रमुख फतेह शेरिफ को मार गिराया गया है. आईडीएफ ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा- हमास आतंकवादी संगठन में लेबनान शाखा के प्रमुख फतेह शेरिफ को इस्राइली वायुसेना के सटीक हमले में मार गिराया गया. इस्राइली सेना के अनुसार फतेह शेरिफ लेबनान में हमास की आतंकवादी गतिविधियों को हिजबुल्ला के गुर्गों के साथ मिलकर काम करने के साथ-साथ लेबनान में गुर्गों की भर्ती करने और हथियार हासिल करने के हमास के प्रयासों के लिए जिम्मेदार था. वहीं आईडीएफ की तरफ…
