Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयला कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 93,750 रु. बोनस मिलेगा, 9 अक्टूबर से पहले सभी के खाते में जाएगी रकम
    Breaking News Headlines

    कोयला कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 93,750 रु. बोनस मिलेगा, 9 अक्टूबर से पहले सभी के खाते में जाएगी रकम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. कोयला कर्मियों को इस वर्ष 93,750 रुपए बोनस मिलेगा. रकम 9 अक्टूबर से पहले कर्मचारियों के एकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी. पिछले साल 85,000 रुपए बोनस मिला था. इस बार 8750 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इससे करीब 2.50 लाख कामगार लाभान्वित होंगे. ठेका मजदूरों को भी 8.33 फीसदी की दर से बोनस की राशि का भुगतान दीपावली के पहले किया जाएगा.

     

    नई दिल्ली में रविवार को जेबीसीसीआई स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया. सात घंटे चली मैराथन बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियन और प्रबंधन के बीच वर्ष 2023-24 के परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवॉर्ड यानी बोनस को लेकर चर्चा हुई. यूनियन के सदस्यों ने 1.50 लाख रुपए बोनस भुगतान करने की मांग की. जबकि कोल इंडिया प्रबंधन ने 85 हजार रुपए देने की बात कही. इस पर लंबी चर्चा और बहस हुई. यूनियन ने 1.25 लाख रुपए देने कहा. पर, प्रबंधन राजी नहीं हुआ. अंत में 93,750 रुपए बोनस देने पर सहमति बनी. बैठक में कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद, सीएमडी, निदेशक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए. यूनियन की ओर से बीएमएस के सुधीर एच घुरडे, मजरुल हक अंसारी, यदागिरी सथैया, एचएमएस के शिवकुमार यादव, नाथूलाल पांडेय, रियाज अहमद, एटक के रमेंद्र कुमार-हरिद्वार सिंह और सीटू के डीडी रामानंदन -आरपी सिंह शामिल थे.

     

    सीसीएल के 32 हजार कर्मियों में बंटेंगे 124 करोड़

    कोल इंडिया के बोनस देने के फैसले का सीधा लाभ सीसीएल के 32 हजार कामगारों को मिलेगा. इन कर्मचारियों के बीच लगभग 124 करोड़ रुपए बंटेंगे. बोनस की घोषणा से कारोबारियों में भी उत्साह है. उनका मानना है कि दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अच्छा कारोबार होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइसरायल का लेबनान हमला जारी, आईडीएफ का दावा- हमास के लेबनान प्रमुख फतेह शेरिफ हुआ ढेर
    Next Article सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, सुकन्या समृद्धि पर 8.2% ब्याज मिलेगा

    Related Posts

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 18, 2026

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.