जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने आज अपने विधायक निधि से 20.50 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वयन होने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास किया। इन दो योजनाओं में लक्ष्मीनगर हाई स्कूल के ऊपरी तल का जीर्णोद्धार कार्य तथा भुइयांडीह, शांतिनगर में विजया लक्ष्मी के घर से सुरेन्द्र ठाकुर के घर तक नाली का निर्माण किया जाना शामिल है। श्री राय ने कहा कि शिलान्यास हो रहे सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तायुक्त हों और समय पर योजनाएं पूर्ण हों। शिलान्यास के मौके पर मुख्य रूप से विनोद राय, विनोद यादव, अमित…
Author: Devanand Singh
नितिन गडकरी ने आईजीएनसीए की प्रदर्शनी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का अवलोकन किया केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) में आयोजित प्रसिद्ध चित्रकार मनाली बोंडे की एकल पेंटिंग प्रदर्शनी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, कला दर्शन प्रभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. ऋचा कम्बोज और चित्रकार मनाली बोंडे भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शनी, जो प्राचीन भारतीय दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का उत्सव मनाती है, को देखने के बाद चित्रकार मनाली बोंडे की भूरि-भूरि प्रशंसा की।…
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दिल्ली में 8400 करोड़ रुपये से बनेंगे 2 नए मेट्रो कॉरिडोर नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो के दो नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे. एक कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक का होगा और दूसरा इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक तक बनाया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 13 मार्च बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया. कैबिनेट मीटिंग में किए गए फैसले के बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक 8.4 किलोमीटर का मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा.…
माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड चम्पाई सोरेन का 15 मार्च को जिला में आगमन प्रस्तावित, चाकुलिया एवं पोटका प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज का करेंगे शिलान्यास, अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी होंगे शामिल जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने चाकुलिया व पोटका प्रखण्ड में कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड श्री चंपाई सोरेन का 15 मार्च को पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चाकुलिया एवं पोटका प्रखण्ड स्थित प्रस्तावित स्थल पर डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा । माननीय मुख्यमंत्री के…
हेमंत सोरेन का भाग्य फिर से चमकेगा बन्ना गुप्ता का राजयोग बन रहा है और बीजेपी करेगी देश में शासन : सरदार सुरेंद्र सिंह ज्योतिषाचार्य हेमंत सोरेन की जन्म कुंडली अनुसार धनु लग्न,कन्या राशि का जातक है वर्तमान में राहु केतु के बुरे प्रभाव के कारण इनके साथ राजनीति में षड्यंत्र रचा गया इस कारण इनकी पद प्रतिष्ठा की हानि हुई परंतु गुरु की महादशा और चंद्रमा के अंतर्दशा चल रही है वर्तमान में चंद्रमा इनका अष्टमेश बनता है जो 6 7.2025 तक इनके लाइफ में समस्या है इसके बाद मंगल की अंतर्दशा में गुरु के महादशा में…
कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना, गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद, सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है. साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा. कांग्रेस ने इन 5 योजनाओं का ऐलान किया 1. महालक्ष्मी गारंटी- इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला…
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट, रांची, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा बांगला भाषा को प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पुनर्स्थापित करने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि बांगला भाषा की पढ़ाई में पाठ्यक्रम पुस्तकों की उपलब्धता तथा प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर…
हरियाणा: नायब सैनी सरकार ने हासिल किया बहुमत, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से दिया इस्तीफा हरियाणा में अचानक उठे सियासी भूचाल में बुधवार का दिन अहम रहा. हरियाणा में विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलाया गया, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वनि मत से बहुमत हासिल कर लिया. पहले विश्वास मत पेश किया गया, फिर बहस हुई. जेजेपी के 10 विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया, जिसके बाद सदन में बहुमत हासिल करने के लिए कुल 40 विधायकों की दरकार थी. इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से…
लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छत पर शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास। आज दिनांक 13.03.2024 को टेल्को क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के ऊपर छत पर शेड का निर्माण और पार्किंग शेड एवं पाथ का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास माननीय विधायक सरयू राय जी के द्वारा किया गया देखा जाता था की विद्यालय के बाहर पार्किंग शेड की व्यवस्था नहीं थी और लोग आकर वहां कूड़ा कचरा फेंकते थे। स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह ने बताया की विद्यालय के बगल में मैदान है और बच्चे खुलकर खेल नहीं पाते हैं क्योंकि स्थानीय…
सनकी पुत्र ने पिता की धार धार हथियार से गला रेत कर किया हत्या, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा में बुधवार की सुबह एक सनकी पुत्र आलम गिर ने अपने पिता मो हासिम उर्फ बीरबल की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर गावां थानेदार महेश चंद्रा दल बाल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन हत्यारा पुत्र धार धार हथियार लेकर पुलिस को ही दौडाने लगा। जिसे देख चारों तरफ भगदड़ मच गई। पुलिस के साथ साथ भीड़ भी…
