Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुणे : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलट समेत तीन लोगों की मौत
    Headlines

    पुणे : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलट समेत तीन लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पुणे : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलट समेत तीन लोगों की मौत

    पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को सुबह एक निजी विमानन कंपनी के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और उसमें आग लग जाने से दो पायलट और एक इंजीनियर समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकरी दी।

    लोकसभा सदस्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें बुधवार को उसी हेलीकॉप्टर से मुंबई से रायगढ़ जाना था, जिसे उनकी पार्टी ने किराए पर लिया था।

    पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित निजी कंपनी ‘हेरिटेज एविएशन’ के हेलीकॉप्टर ने यहां ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स हेलीपैड से उड़ान भरी और वह मुंबई के जुहू जा रहा था। इस दौरान सुबह 7:40 बजे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

     

     

     

    पुलिस के अनुसार, यह घटना ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के नजदीक बावधन क्षेत्र के एक पहाड़ी इलाके के पास हुई।

    पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। अग्निशमन विभाग के वाहनों के साथ हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।’’

    पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया कि हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से उड़ा और बावधन के पास पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई।

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने भी कहा कि यह घटना सुबह 7:40 बजे हुई । उन्होंने पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त, अगस्ता 109 हेलीकॉप्टर दिल्ली स्थित निजी कंपनी ‘हेरिटेज एविएशन’ का था।

     

     

     

    पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई।

    अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, दमकल वाहन और पानी के टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए हैं।

    पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अनिल डिमले ने बताया, ‘‘मृतकों की पहचान गिरीश कुमार, प्रीतम सिंह भारद्वाज और परमजीत सिंह के रूप में हुई है।’’

    पिंपरी चिंचवड़ के संयुक्त पुलिस आयुक्त शशिकांत महावरकर ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब साढ़े सात बजे ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से उड़ान भरी।

     

     

     

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

    उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के असल कारण स्पष्ट हो सकेंगे।’’

    राकांपा के रायगढ़ सांसद तटकरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। हेलीकॉप्टर पार्टी ने किराए पर लिया था और मंगलवार को मैं उसमें सवार होकर बीड जिले के परली गया था। बुधवार को मुझे उसी हेलीकॉप्टर से मुंबई से रायगढ़ जाना था।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महालया की शुभकामनाएं दीं
    Next Article भरोसा तोड़ने वालों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी: खरगे

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.