जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह, अध्यक्ष अरुण सिंह महासचिव प्रवीण सेठी चयनित आगामी रामनवमी के त्यौहार को लेकर सारी कमिटियां अपनी-अपने स्तर से तैयारी में जुटी हुई है, हर वर्ष कमेटी के समक्ष आने वाली परेशानियों को देखते हुए जमशेदपुर के तमाम अखाड़ा कमेटी ने काशीडीह दुर्गा मंदिर में आज दिनांक 18 मार्च को संध्या 4 बजे अभय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की, बैठक के दौरान उपस्थित पूर्वी सिनभूम जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम अखाड़ा के लाइसेंसी व अध्यक्षों ने रामनवमी महोत्सव के दौरान आने वाली समस्याओं को…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में साफ सफाई से संबंधित सामवेदको एवं पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत हुई । बैठक में मुख्य रूप से साफ सफाई की स्तर में कमी होने पर चिंता जताई एवं सभी संवेदकों को अपने स्तर से प्र्यवेक्षको के माध्यम से साफ सफाई बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र में आने वाले शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाली सफाई, सड़क पर नियमित झाड़ू लगाने का कार्य प्वाइंट का कचरा जो एकत्रित है उसे नियमित समय अवधि में साफ सफाई करते हुए व्यवस्थित…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल संपादन को लेकर कार्मिक कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग के वरीय तथा नोडल पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी, मेडिकल ग्राउंड पर कार्यमुक्त करने हेतु प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वह्न एवं कार्य सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया गया । सभी कोषांगों…
इलेक्टोरल से सभी दलों ने ली भरपर चुनावी चंदा, नहीं तनिक भी संभावना किसी दल पर कसेगा फंदा? यह मुद्दा भी विपक्ष का नहीं आएगा कोई काम, दिखते नंगे सभी हमाम मे दूसरे पर मिथ्या इलजाम। दक्षिण भारत में मुकाबला अबकी होगा लगता जोरदार, भाजपा की सीटों में इजाफा लोकप्रियता बढ़ने के आसार। चुनावी समर में मोदी की सर्वत्र तैयारी अति प्रचंड, महागठबंधन में मनमुटाव हो रही एकता खंड खंड। सारे प्रदेश और सारे देश में गूंजता नारा चार सौ पार, मोदी मोदी घर घर मोदी अवश्य बनेगी मोदी सरकार। विपक्ष के…
भाई बहन की जोड़ी ने पेश की मिसाल, टांगराईन स्कूल को दान में दी जमीन जमशेदपुर। धर्मशास्त्र के अनुसार दान देने की परंपरा काफी पुरानी है और इसे बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है, परंतु आज दान की परंपरा लुप्त होती जा रही है। इसी परंपरा को बरकरार रखते हुए पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन को टांगराईन गांव के ही दो भाई- बहन घासीराम मांझी और सरस्वती मांझी दोनों के पिता – स्व लोदो सान्थाल ने विद्यालय से सटे दक्षिण छोर में तफसील मौजा – टांगराईन, थाना नं -1513, हल्का नंबर -8…
सरायकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निकला जंगली तेंदुआ वन विभाग के लिए बना सिरदर्द 36 घंटे बाद भी नहीं पकड़ में आ रहा तेंदुआ, वन विभाग का जारी के ऑपरेशन तेंदुए के खौफ से कई कंपनियों में लटके ताले, पुलिस रिवाल्वर लेकर तेंदुए को ढूंढने में जुटी रविवार की सुबह से सरायकेला जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उत्पात मचा रहा जंगली तेंदुआ अबतक वन विभाग की पहुंच से दूर है. सोमवार को तेंदुआ का लोकेशन खोसला इंजीनियरिंग और बेबको मोटर्स में नजर आया है. जिसके बाद से उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है. इधर कोलकाता से पहुंची रेस्क्यू…
केबुल हरिजन बस्ती के सार्वजनिक कुंआ में गंदगी का अंबार, सफ़ाई की माँग लेकर सनातन उत्सव समिति ने जमशेदपुर अक्षेस को सौंपा ज्ञापन गोलमुरी अंतर्गत केबुल हरिजन बस्ती में सार्वजनिक कुंआ गंदगी और कूड़े से भरी हुई है. सोमवार को सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कुंआ के अविलंब सफ़ाई कराने का आग्रह किया. समिति ने ज्ञापन के मार्फ़त बताया कि उक्त कुंआ दशकों पुरानी है. बस्ती के लोग कपड़े धोने इत्यादि के लिए इसका प्रयोग करते…
RANCHI JHARKHAND लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय में हुई हाई लेबल मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम 5 राज्य के पुलिस अधिकारी भी बैठक में हुए शामिल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में हाई लेबल मीटिंग हुई. इस बीच पांच राज्य के साथ इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक भी हुई. जिसमें झारखंड के डीजीपी अजय कुमार, एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित पुलिस मुख्यालय के तमाम अधिकारी मौजूद रहें. इसके अलावे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच राज्यों के पुलिस अधिकारी, डीजी और आईजी रैंक के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. रांची…
लोकसभा चुनाव से पहले EC का एक्शन, 6 राज्यों के गृह सचिव हटाने का दिया आदेश लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सोमवार को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटाने का भी आदेश दिया। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासनिक विभागों के सचिवों को हटा दिया गया है। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद आयोग ने बृह्नमुंबई महानगर पालिका के…
सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को फिर लगाई फटकार, कहा- इलेक्टरोल बांड की सारी जानकारी बाहर आनी चाहिए नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड पर आनाकानी में एसबीआई को फिर फटकारा है. शीर्ष अदालत ने एसबीआई को सारी जानकारी देने को कहा. इसमें बॉन्ड नंबर्स की भी बात थी. इन जानकारियों का खुलासा करने में एसबीआई सिलेक्टिव ना रहे. हमारे आदेशों का इंतजार ना करें. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) ने पूछा है कि भारतीय स्टेट बैंक ने पूरी जानकारी क्यों नहीं दी? फैसले में स्पष्ट था कि सभी विवरणों का खुलासा किया जाना…
