Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली : नारायणा में कार शोरूम में गोलीबारी के आरोप में दो और शूटर गिरफ्तार
    Headlines अपराध

    दिल्ली : नारायणा में कार शोरूम में गोलीबारी के आरोप में दो और शूटर गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली : नारायणा में कार शोरूम में गोलीबारी के आरोप में दो और शूटर गिरफ्तार

    नयी दिल्ली:  दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने नारायणा इलाके में लग्जरी कार के शोरूम में गोलीबारी करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि यूरोप में रहने वाले भारतीय मूल के एक गैंगस्टर के कहने पर कथित रूप से गोलीबारी की गई थी।

     

     

    एक अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ की दक्षिण-पश्चिमी रेंज की एक टीम ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आशीष उर्फ ​​भोली और अमित काला को गिरफ्तार किया, जिनकी उम्र 20 साल के आसपास है।

    पुलिस ने इससे पहले अरमान और अंतरराष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग खिलाड़ी दीपक को इस वारदात में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    अरमान को बृहस्पतिवार को बाहरी दिल्ली के माजरा डबास में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक अन्य टीम ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। इस दौरान अरमान के पैर में गोली लगी थी।

    एक दिन पहले, स्वर्ण पदक विजेता दीपक को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था।

     

     

    अधिकारी ने बताया कि आशीष, अमित काला और अरमान खान नारायणा के कार शोरूम में घुसे और जबरन वसूली के लिए काफी देर तक गोलीबारी की, जबकि दीपक बाहर खड़ा रहा।

    अमित काला और दीपक हरियाणा के रोहतक के हैं, जबकि अरमान खान और आशीष चरखी दादरी के हैं।

    अधिकारी ने बताया कि चारों स्पेन और पुर्तगाल में बैठे हिमांशु भाऊ के इशारे पर काम कर रहे थे।

     

     

    तीन लोगों ने 27 सितंबर को कार शोरूम के अंदर गोलीबारी की और उसके मालिक को बंदूक दिखा कर डराया। जाने से पहले उन्होंने एक पन्ना फेंका, जिस पर हिमांशु भाऊ लिखा था। शूटरों ने मालिक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

    रोहतक के रहने वाले 21 वर्षीय भाऊ पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, धमकी और शस्त्र अधिनियम के तहत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

    दिल्ली में जबरन वसूली का गिरोह संचालित करने के आरोप में उस पर मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास खाली किया
    Next Article भारत में आने वाले दशकों में आम आदमी के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिलेगी:सीतारमण

    Related Posts

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.